लाइव टीवी

खतरों के खिलाड़ी 12 में बिकिनी बेब्स बनीं कनिका मान, हुस्न का जलवा बिखेरने से पहले कर दिया था पापा को ब्लॉक

Updated Jun 21, 2022 | 17:12 IST

Khatron Ke Khiladi 12: दर्शक लंबे समय से खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस शो में कनिका मान को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जाएगा। अदाकारा ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि इस शो के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें अपने पापा को ब्लॉक करना पड़ा था। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kanika Mann
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में खतरनाक स्टंट कर रही हैं कनिका मान। 
  • इस शो में अपने जर्नी को लेकर कनिका मान ने तोड़ी चुप्पी। 
  • एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यों उन्होंने कर दिया अपने पापा को ब्लॉक। 

Kanika Mann On Khatron Ke Khiladi 12: टीवी अदाकारा कनिका मान इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अदाकारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लिए कई खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। स्टंट करते समय उन्हें कई चोटें भी आईं जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा भी की थीं। अदाकारा इस रियलिटी टीवी शो की शूटिंग बहुत इंजॉय कर रही हैं। ई टाइम्स से बात करते हुए अदाकारा ने बताया कि उन्हें इस शो के कंटेस्टेंट बहुत पसंद आए। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी सभी को बहुत प्रेरित कर रहे हैं और उनकी देखरेख में वह स्टंट परफॉर्म कर पा रहे हैं। अदाकारा ने इस दौरान यह भी बताया कि इस शो में कंटेस्टेंट्स ने 10 से 12 सेकेंड के अंदर कुछ स्टंट को पूरा किया, वहीं अब तक एक भी कंटेस्टेंट स्टंट को पूरा करने से पीछे नहीं हटा है। 

Also Read: समांथा प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, करण जौहर को बताया क्या थी एक्स हस्बैंड से अलग होने की वजह

इस दौरान अदाकारा ने एक और खुलासा किया, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दर्शकों को अदाकारा का यह लुक बहुत पसंद आया था लेकिन अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करने से पहले अदाकारा ने अपने पिता को ब्लॉक कर दिया था। कनिका ने बात करते हुए यह बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पापा को इंस्टा पर ब्लॉक कर दिया था जिसकी वजह से वह तस्वीरें नहीं देख पा रहे थे। उनके पिता को इंस्टाग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिए उन्होंने अपनी तस्वीरें छुपा दी थीं और बाद में अनब्लॉक कर दिया था। 

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12 Start Date: जानें कब और कहां शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 12, शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे ये कंटेस्टेंट

अदाकारा ने यह भी बताया कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की क्रिएटिव टीम ने उन्हें शो के दौरान बिकिनी पहनने के लिए कहा था। उन्होंने यह कहा कि दर्शकों को यह सेगमेंट बहुत पसंद आने वाला है। यह तस्वीरें देखने के बाद अदाकारा के फैंस ने उनसे यह तक पूछ लिया था कि वह शो की शूटिंग करने के लिए गई हैं या फिर हॉलिडे मनाने के लिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनके ज्यादा फ्रेंड्स नहीं हैं इसीलिए उन्होंने यह शो किया ताकि उनके दोस्त बन सके। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।