लाइव टीवी

Kapil Sharma-Sunil Grover की जोड़ी फिर करेगी साथ काम, इस स्‍टार के कहने पर हो सकती है सुलह

Updated May 20, 2020 | 12:04 IST

sunil grover return to kapil sharma after lockdown?: करीबी दोस्त से विरोधी बने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैन्स को लॉकडाउन के बाद म‍िल सकता है बड़ा सरप्राइज....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर।
मुख्य बातें
  • साल 2017 में एक फ्लाइट में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की तकरार हो गई थी।
  • सुनील ग्रोवर ने इस झगड़े के बाद द कपिल शर्मा शो से दूरी भी बना ली।
  • पिछले तीन सालों में कपिल और सुनील ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा किसी से छुपा नहीं है। साल 2017 में एक फ्लाइट में दोनों कॉमेडियन की तकरार हो गई थी। इसी के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की दोस्ती में दरार आ गई। सुनील ग्रोवर ने झगड़े के बाद द कपिल शर्मा शो से दूरी भी बना ली। बल्कि कपिल के साथ दोबारा फिर कभी काम ना करने तक का निर्णय ले लिया। हालांकि किसी किसी मौके पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सोशल मीडिया पर बेस्ट विशेज का जरूर आदान-प्रदान होता दिखा। 
वैसे सुनील ग्रोवर के द कपिल शर्मा शो से अलग होने के बाद फैन्स को जरूर झटका लगा था। कई बार वो सोशल मीडिया पर सुनील से वापस शो में आने की मांग करते हुए भी दिखे, लेकिन पिछले तीन सालों में ऐसा कभी ना हो सका। हालांकि अब इन दिनों टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर एकबार फिर से कॉमेडी शो के लिए हाथ मिला सकते हैं। 


जी हां, करीबी दोस्त से विरोधी बन गए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपने बीते कल के साइड में रखकर फिर से हाथ मिला सकते हैं। खबर है कि कपिल-सुनील लगातार अपने बीच आए मतभेदों को सुलझाने में लगे हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के बाद दोनों कॉमेडी शो में साथ होंगे। खास बात ये है कि इन दोनों को वापस साथ लाने का सलमान खान कर रहे हैं। 


सलमान खान फिलहाल कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच पैचमेकर का काम कर रहे हैं। वो यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश में हैं कि किसी भी कीमत पर दोनों फिर साथ आ जाएं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि सुनील ग्रोवर को सोलो कॉमेडी में कुछ खास सफलता नहीं मिली है। इस वजह से भी वो वापस शो का हिस्सा बन सकते हैं। जैसा कि कॉमेडियन सुनील ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन कुछ खास करियर का ग्राफ बढ़ा नहीं है। इसी वजह से सलमान खान की पूरी कोशिश है कि कपिल और सुनील शो में वापस साथ आ जाएं। हालांकि अभी तक दोनों के साथ आने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।