लाइव टीवी

जिस भाई ने किया था कन्यादान अब उसी से चल रहा है निशा रावल का अफेयर, टीवी एक्ट्रेस पर करण मेहरा ने लगाए आरोप 

Updated Aug 15, 2022 | 20:00 IST

Karan Mehra Allegations On Nisha Rawal: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करण मेहरा ने निशा रावल के ऊपर कई आरोप लगाएं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Karan Mehra And Nisha Rawal
मुख्य बातें
  • निशा रावल पर करण मेहरा ने लगाए संगीन आरोप।
  • अपने मुंह बोले भाई के साथ चल रहा है निशा‌ का अफेयर।
  • करण मेहरा को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां।

Karan Mehra Allegations On Nisha Rawal: पिछले साल टीवी अदाकारा निशा रावल ने करण मेहरा के ऊपर संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद से यह दोनों सितारे एक दूसरे के ऊपर आए दिन कई आरोप लगाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, टीवी अभिनेता करण मेहरा ने निशा रावल के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। करण मेहरा ने यह कहा कि निशा रावल का उनके मुंह बोले भाई के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसके साथ करण ने यह भी कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों और उनके बेटे काविश पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने यह कहा कि इसकी खबर सबको होनी चाहिए। 

Also Read: करीना कपूर खान ने बताया कैसा है सारा अली खान के साथ उनका रिश्ता, साझा किया कभी खुशी कभी गम का यह किस्सा 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, करण मेहरा ने यह कहा कि निशा गैर मर्द के साथ उनके घर में रहती थीं। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि टीवी एक्ट्रेस का अफेयर रोहित साटिया के साथ चल रहा है जो उनका मुंह बोला भाई है। रोहित के बारे में जानकारी देते हुए करण ने यह बताया कि वह लखनऊ का रहने वाला है जिसकी एक बीवी और 7 साल की बच्ची भी है। उन्होंने कहा कि निशा रोहित के साथ उनके घर में रहती है और यह बात टीवी एक्ट्रेस के घर वालों को भी पता है। करण ने आगे यह बताया कि रोहित पिछले 14 साल से निशा रावल से राखी बंधवाते आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि रोहित ने निशा रावल का कन्यादान भी किया था। 

Also Read: मलाइका अरोड़ा और उर्फी जावेद पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप, हो सकती है FIR!

करण ने बताया कि वह पिछले 14 महीने से निशा रावल के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोर्ट में 1400 पन्नों का सबूत दिया है इसके साथ 55 हार्ड एविडेंस भी हैं। उन्होंने कहा कि रोहित की फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं है इसलिए निशा ने उनकी प्रॉपर्टी हथियाने के लिए प्लानिंग की है। उन्होंने यह भी कहा कि साटिया चैनस्मोकर होने के साथ शराबी भी है और उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका बेटा काविश ऐसे इंसान के साथ रह रहा है। करण ने यह भी कहा कि रोहित की पहुंच पॉलिटिक्स में भी है और लखनऊ और मुंबई के कई नेता उनके साथ मिले हुए हैं। 

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें नो कॉलर आईडी से कॉल आते हैं और धमकी दी जाती है, इसकी शिकायत टीवी एक्टर ने पुलिस से भी की है। टीवी एक्टर ने यह खुलासा भी किया कि निशा रावल और रोहित पिछले 14 महीने से उनके घर में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि निशा रावल ने उनका सब कुछ अपने पास रख लिया है। उन्होंने यह कहा कि निशा रावल एक अबला नारी होने का नाटक करती हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया की 14 बीएचके फ्लैट, दो गाड़ियां और उनका बिजनेस हड़पने के बाद वह‌ अबला कैसे हो सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।