लाइव टीवी

जमानत पर छूटने के बाद बोले करण मेहरा- 'निशा ने खुद अपना सिर दीवार पर मारा, मेरे परिवार को दी गालियां'

Updated Jun 01, 2021 | 15:56 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक यानी करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब जमानत में छूटने के बाद करण मेहरा ने बताया कि निशा ने खुद अपना सिर दीवार में पटका था।

Loading ...
Karan Mehra, Nisha Rawal
मुख्य बातें
  • करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर ल‍िया था।
  • निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
  • करण पटेल ने कहा कि निशा ने खुद अपना सिर दीवार पर पटका था।

मुंबई. ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक यानी करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर ल‍िया था। करण की वाइफ निशा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। अब जमानत मिलने के बाद करण ने वाइफ पर कई खुलासे किए हैं।

इंडिया टुडे से बातचीत में करण मेहरा ने कहा कि निशा के भाई रोहित सेठिया बीती रात दोनों का झगड़ा सुलझाने के लिए आए थे। बाद में दोनों ने एलिमनी में रकम मांगी, जो बहुत ज्यादा थी। 

एक्टर के मुताबिक रोहित ने कहा कि वह कानून रास्ता अपनाने को भी तैयार हैं। करण मेहरा ने आरोप लगाया कि वह अपने कमरे में अपनी मां से बात कर रहे थे। इसी वक्त निशा आई और उन्हें, उनके पेरेंट्स और भाई को गाली देने लगे।

दीवार पर मारा सिर 
करण मेहरा आगे कहते हैं, 'वह जोर-जोर से चिल्लाने। निशा का न केवल मेरे साथ झगड़ा हुआ। जब मैंने निशा से मैंने बाहर जाने को कहा तो उसने मुझे धमकी दी कि देखो में क्या करती हूं।' 

करण आगे कहते हैं, 'निशा ने इसके बाद अपना सिर दीवार पर दे मारा। उसने सबसे ये कहा कि मैंने उसकी ऐसी हालत की है।' करण के मुताबिक निशा के भाई ने भी उन्हें थप्पड़ मारा और छाती पर भी मारा।

इन धाराओं में मामला दर्ज
करण मेहरा आगे कहते हैं, 'अगर उन्होंने केस फाइल किया और जांच हुई तो सच सामने आ जाएगा।' आपको बता दें कि गोरेगांव पुल‍िस स्‍टेशन में करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

करण ने पांच साल निशा को डेट करने के बाद उनसे 24 नवम्बर 2012 को शादी की थी। शर्मीले स्वाभाव के करण ने निशा को मीडिया के सामने प्रपोज़ किया था। करण और निशा साल 2017 में पेरेंट्स भी बने थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।