लाइव टीवी

Karan Patel ने 6 चर्चित अफेयर्स के बाद की शादी, कभी तोड़ी सगाई तो कभी गर्लफ्रेंड की बेस्टफ्रेंड से जुड़ा नाम

Updated Nov 23, 2020 | 06:30 IST

Karan Patel 6 Linkups Love Life: करण पटेल हमेशा अपने लिंक-अप और अफेयर्स के लिए भी सुर्खियों में बने रहे हैं। शादी से पहले अभिनेता का 6 फेमस हसिनाएं के साथ लिंकअप खूब सुर्खियों में रहा...

Loading ...
करण पटेल, काम्या पंजाबी, पायल रोहतगी और अंकित भार्गव।
मुख्य बातें
  • करण पटेल ने टीवी शो कहानी घर घर की से अपने करियर की शुरुआत की।
  • 17 सालों में करण पटेल ने छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का खूब जादू चलाया है।
  • करण पटेल को टीवी का शाहरुख खान भी कहा जाता है।

करण पटेल टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। टीवी शो कहानी घर घर की से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण पटेल आज(23 नवंबर) 37 साल के हो गए हैं। इन बीते 17 सालों के करियर में करण पटेल ने छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का खूब जादू चलाया है। उनको टीवी का शाहरुख खान भी कहा जाता है।

वैसे उनके टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला वाले किरदार को काफी पसंद किया गया। इस किरदार ने करण की फीमेल फैन फॉलोविंग में खूब इजाफा किया। बात अगर पर्सनल लाइफ की करें तो अभिनेता करण पटेल हमेशा अपने लिंक-अप और अफेयर्स के लिए भी सुर्खियों में बने रहे हैं। यहां तक कि शादी से पहले करण पटेल का 6 फेमस हसिनाएं के साथ लिंकअप खूब सुर्खियों में रहा...

अमिता चांदेकर
करण पटेल और अमिता चांदेकर टीवी शो 'कस्तूरी' के सेट पर मिले। यहीं सेट पर दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं 'नच बलिए' के मंच पर दोनों ने अपने प्यार को कुबूल किया। लेकिन इस डांस रियलिटी शो के बाद, कपल ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। यह भी बताया गया कि करण ने कहा कि अमिता कभी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं थीं। 

पायल रोहतगी
करण का यह लिंक-अप काफी अजीब था। करण पटेल अपने एडवेंचर रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान पायल रोहतगी के साथ काफी सहज दिखाई दे रहे थे, लेकिन चीजें जल्द ही बिगड़ गईं। पायल ने करण पर अभद्र प्रपोजल करने का आरोप लगाया, जिसे करण ने नकार दिया था। खबरें आईं कि पायल के होटल के कमरे के बाहर करण पटेल रात 2 बजे तक दरवाजा पीटते हुए खड़े रहे। पायल ने इस घटना को ट्विटर पर बताया और करम को रेपिस्ट कहा। दोनों के बीच जल्द ही चीजें खत्म हो गईं।

प्रियंका बस्सी
करण और प्रियंका की मुलाकात 2012 में 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट पर हुई थी। दोनों के एक-दूसरे के करीब आने की अफवाहें थीं। जबकि उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे, सूत्रों ने बताया कि इस कपल ने बहुत अधिक समय एक साथ बिताया। शो खत्म होने के बाद उन्हें कभी एक साथ नहीं देखा गया। बाद में प्रियंका का नाम करण वाही से भी जुड़ा।

प्रत्यूषा बनर्जी
जब करण और काम्या पंजाबी के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। तब प्रत्यूषा भी अभिनेता करण को पसंद करने लगी थीं। बताया जाता है कि इसी वजह से दो करीबी दोस्त प्रत्यूषा और काम्या के बीच करण को लेकर लड़ाई भी हुई। हालांकि दोनों एक्ट्रेसेस ने कभी सबके सामने इस बात को स्वीकार नहीं किया। 

काम्या पंजाबी
काम्या के साथ करण के ब्रेकअप से टेलीविजन जगत को एक झटका लगा था। दोनों टीवी के चर्चित कपल थे और जल्द शादी करने वाले थे। खबरों के मुताबिक, करण के माता-पिता ने काम्या को स्वीकार नहीं किया था क्योंकि वह एक तलाकशुदा और सिंगल मदर थी। इसी वजह से दोनों का रिश्ता 2014 में खत्म हो गया, जब करण ने अंकिता भार्गव के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी।

अंकिता भार्गव
करण पटेल और अंकिता भार्गव का रिश्ता तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने काम्या पंजाबी से ब्रेक-अप किया। काम्या पंजाबी से ब्रेकअप के तुरंत बाद ही अंकिता और करण ने सगाई कर ली। दोनों 3 मई 2015 को एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अंकिता भार्गव ने तब कहा था कि काम्या और करण दोनों पास्ट थे, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार किया और अब आगे बढ़ गए हैं। बता दें, अंकिता और करण एक बेटी के पेरेंट्स हैं जिसका जन्म दिसंबर 2019 में हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।