लाइव टीवी

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

Updated Aug 28, 2020 | 16:18 IST

टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर वाइफ तीजे की फोटो शेयर कर खुशखबरी दी है।

Loading ...
Karanvir Bohra, Teejey Sidhu
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के बाद अब टीवी जगत से भी खुशखबरी आई है।
  • करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।
  • तीजे और करणवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी है।

मुंबई. बॉलीवुड के बाद अब टीवी जगत से भी खुशखबरी आई है। टीवी एक्टर और बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा और उनकी वाइफ तीजे सिद्धू दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। करणवीर औ तीजे ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की है। 

करणवीर बोहरा ने अपनी वाइफ तीजे सिद्धू के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में तीजे क्रॉप टॉप में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।  फोटो के साथ करणवीर ने लिखा- 'आखिर में सब भगवान के हाथ में होता है।'

करणवीर आगे लिखते हैं- 'वह रचियता है, वह जो हर एक छोटी सी छोटी चीज को बनाता है। भगवान का इस खूबसूरत से आशीर्वाद के लिए बहुत धन्यवाद। हम बहुत आभारी है कि हमें दोबारा पेरेंट्स बनने का मौका दिया। सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट।' करणवीर आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं।

2016 में बने थे पेरेंट्स 
करणवीर और तीजे साल 2016 में पहली बार जुड़वा बेटी बेला और वियाना के पेरेंट्स बने थे। तीजे ने अपनी बेटियों की फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों के आगे 2016 लिखा था। वहीं, 2020 के आगे एक जूता रखा हुआ है। 

करणवीर बोहरा के पोस्ट पर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि करणवीर और तीजे ने साल 2006 में शादी की थी। दोनों की ये शादी बैंगलोर के आश्रम में हुई थी। इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 

1999 में की थी करियर की शुरुआत
करणवीर के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर 1999 में टीवी सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह  'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और कौसटी जिंदगी की जैसे सीरियल में काम करने का मौका मिला।

करणवीर बोहरा बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट रहे थे। इसके बाद वह रिएलिटी शो नच बलिए 4, झलक दिखला जा सीजन 6 और नच बलिए सीजन 7 में हिस्सा ले चुके थे। इसके अलावा  उन्होंने नागिन-2 जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।