लाइव टीवी

KKK 10: करिश्मा तन्ना होंगी खतरों के खिलाड़ी-10 की विनर? सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को मिल रही बधाई

Updated Apr 06, 2020 | 09:57 IST

Khatron Ke Khiladi 10 Winner Will Be Karishma Tanna?: करिश्मा तन्ना रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-10 में अपने बहुत से डरों से लड़कर आगे आई हैं। करिश्मा ने बहुत से कठिन स्टंट्स पूरे करके खुद को साबित किया है....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
करिश्मा तन्ना।
मुख्य बातें
  • करिश्मा तन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ रही हैं।
  • करिश्मा तन्ना की रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में जर्नी काफी शानदार रही है।
  • कयास हैं कि करिश्मा तन्ना इस शो के फाइनल में जरूर पहुंचेंगी।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं करिश्मा तन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ रही हैं। करिश्मा तन्ना शो में करण पटेल, तेजस्वी प्रकाश, शिविन नारंग, धर्मेश, अदा शर्मा, कॉमेडियन बलराज को कड़ी टक्कर दे रही हैं। करिश्मा तन्ना की रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में जर्नी काफी शानदार रही है। वो खतरों के खिलाड़ी की मजबूत दावेदारों में से एक हैं। 
कयास तो ये भी हैं कि करिश्मा तन्ना फाइनल में जरूर पहुंचेंगी। यहां तक कि खतरों के खिलाड़ी-10 के होस्ट रोहित शेट्टी खुद ये बात कह चुके हैं। एक एपिसोड में उन्होंने कहा था कि करिश्मा तन्ना और तेजस्वी प्रकाश में उन्हें इस सीजन के दो फाइनलिस्ट नजर आते हैं।   
करिश्मा तन्ना इस रियलिटी शो में अपने बहुत से डरों से लड़कर आगे आई हैं। उन्होंने बहुत से कठिन स्टंट्स पूरे करके खुद को साबित किया है। करिश्मा तन्ना ने खतरों के खिलाड़ी शो में यह सोचकर हिस्सा लिया था कि वो कम से कम इसमें तो नहीं मरेंगी। 


अब हाल ही में सोशल मीडिया पर ये चर्चा जोरों से हो रही है कि करिश्मा तन्ना ये रियलिटी शो जीत गई हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं जिसमें करिश्मा तन्ना को खतरों के खिलाड़ी-10 की विजेता बताया जा रहा है। 

करिश्मा तन्ना ने कुछ टाइम पहले ही टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी जर्नी को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि रोहित शेट्टी और को-स्टार्स के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा था। करिश्मा ने कहा था, 'इस शो के लिए हां कहना काफी कठिन काम है। शो के लिए हां कहने के लिए आपको बहुत हिम्मत रखनी होगी। एक बार हां कहने के बाद, आप पीछे नहीं हट सकते। चैनल पिछले कई साल से मुझे फोन कर रहा इस शो को लेकर, लेकिन मुझे खुद पर उतना भरोसा नहीं था कि मैं ये कर पाऊंगी। मैंने अपने डर पर काबू पाने की कोशिश की और मैं देखती थी कि बाकी लोग कैसे टास्क कर रहे हैं। आज मैं ये स्टंट कर रही हूं और इसका हिस्सा हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।