लाइव टीवी

Bigg Boss-13: शहनाज गिल के लिए कार्तिक आर्यन ने किया ये खास काम, दिया धन्यवाद

Updated Jan 21, 2020 | 19:08 IST

Kartik Aaryan Thanks To Bigg Boss 13 Fame Shehnaaz Gill: जब भी बिग बॉस के घर में कार्तिक आर्यन जाते हैं शहनाज गिल उन्हें नहीं छोड़ती हैं। अब कार्तिक ने भी शहनाज के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल और सारा अली खान।
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है।
  • कार्तिक ने इस स्टोरी में शहनाज गिल की बनाई तस्वीर को शेयर किया है।
  • कार्तिक आर्यन ने शहनाज को इस तस्वीर के लिए धन्यवाद भी दिया है।

बिग बॉस का हर सीजन सबसे अनोखे कंटेस्टेंट्स के लिए जाना जाता है। सीजन 13 में शहनाज गिल को ये खिताब मिला है। पंजाबी सिंगर शहनाज गिल इस सीजन की सबसे पसंदीदा प्रतियोगी है। मोस्ट एंटरटेनर का खिताब अपने नाम करने वालीं शहनाज गिल को सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस-13 में जो भी आता है वो शहनाज गिल का फैन बन जाता है। वैसे शहनाज गिल खुद बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फैन हैं। जी हां, शहनाज को कार्तिक काफी पसंद हैं। तभी तो जब भी बिग बॉस के घर में कार्तिक आर्यन जाते हैं शहनाज उन्हें नहीं छोड़ती हैं। अब तो कार्तिक ने भी शहनाज के लिए अपने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है।  
दरअसल कार्तिक एकबार फिर बिग बॉस-13 के में पहुंचे थे। फिल्म पति पत्नी और वो के बाद कार्तिक आर्यन घर में फिल्म लव आज कल का प्रमोशन करने गए थे। इस दौरान भी शहनाज गिल खुलकर कार्तिक आर्यन के लिए अपना प्यार जाहिर करती नजर आईं। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान के साथ मिलकर घरवालों को एक टास्क दिया। इसमें शहनाज गिल और रश्मि देसाई को कार्तिक आर्यन का चित्र बनाना था। शहनाज ने इस मौके को बिल्कुल भी नहीं गवाया। शहनाज ने ना सिर्फ बिग बॉस-13 में कार्तिक का एक चित्र बनाया। साथ ही उस तस्वीर के लिप्स पर शहनाज ने एक किस भी दिया और अपने दिल की बात लिखी थी। 


शहनाज गिल ने जब बिग बॉस-13 में तस्वीर के लिप्स पर किस किया था तो कार्तिक सचमुच शरमा गए थे। हालांकि शहनाज के इस स्टेप ने कार्तिक का दिल जीत लिया था। घर से बाहर निकलते समय, कार्तिक आर्यन अपने साथ उस चित्र को ले आए थे। कार्तिक आर्यन को शहनाज गिल का ये प्यार इतना पसंद आया था कि उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने का वादा किया था। अब कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शहनाज गिल की बनाई इस तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही कार्तिक आर्यन ने शहनाज को इस तस्वीर के लिए धन्यवाद भी दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।