लाइव टीवी

Kaun Banega Carorepati: 80 हजार के इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं पूर्व राजनयिक, क्या आपको पता है उत्तर?

Updated Sep 17, 2021 | 06:30 IST

KBC 13 Episode update in Hindi: पूर्व राजनयिक मंजू सेठ के साथ गुरुवार के एपिसोड को अमिताभ बच्चन ने शुरू किया जोकि 80 हजार रुपए के प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकीं और 40 हजार रुपए जीतने में सफल रहीं।

Loading ...
कौन बनेगा करोड़पति 17 सितंबर केबीसी 13 एपिसोड
मुख्य बातें
  • केबीसी 13 की हॉट सीट पर पहुंचीं पूर्व राजनयिक मंजू सेठ
  • 80 हजार रुपए के बारे में पूछे गए प्रश्न का नहीं दे सकीं जवाब
  • जानिए क्या था कौन बनेगा करोड़पति का वो प्रश्न, क्या आप जानते हैं सही उत्तर

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने गुरुवार (16 सितंबर) के एपिसोड की शुरुआत फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट से की। पूर्व राजनयिक मंजू सेठ ने राउंड जीतकर हॉट सीट पर बैठने का मौका हासिल किया। उन्होंने हांगकांग, ढाका, पेरिस, रीयूनियन द्वीप और मेडागास्कर में एक राजदूत के रूप में कार्य किया है। 67 वर्षीय महिला ने शो में 40,000 रुपए जीते।

पूर्व राजनयिक ने KBC 13 पर 40,000 रुपए जीते:
केबीसी 13 इस शुक्रवार को ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश का स्वागत करेगा। बीती रात गुरुवार 16 सितंबर के एपिसोड़ में सबसे पहले मंजु सेठ ने हॉट सीट ली। तीसरे प्रश्न के लिए उन्होंने अपनी पहली लाइफलाइन का प्रयोग किया। उन्होंने ऑडियंस पोल की मदद ली और 3,000 रुपए जीते। अगले प्रश्न के लिए 5,000 रुपए के लिए अपनी अगली लाइफल लाइन, फ्लिप द क्वेश्चन का इस्तेमाल किया। जल्द ही, प्रतियोगी ने 10,000 रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।

मंजू सेठ 80,000 रुपए वाले आठवें प्रश्न के उत्तर के बारे में निश्चित नहीं थी। 50:50 का उपयोग करने के बाद भी, वह उत्तर के बारे में निश्चित नहीं थीं, इसलिए, शो छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने शो में 40,000 रुपये जीते।

उन्हें एक अज्ञात भारतीय की आत्मकथा पुस्तक का कवर दिखाया गया और उनसे पूछा गया:

सवाल- यह किस 'अज्ञात' भारतीय की आत्मकथा है?

चार विकल्प थे: खुशवंत सिंह, राजा राव, नीरद सी चौधरी और आरके नारायण

मोनिका गुरुपंचायन ने जीते 6.4 लाख रुपए:
मंजू सेठ के शो छोड़ने के बाद, मोनिका गुरुपंचायन ने हॉट सीट ली। वह एक आईएएस की परीक्षा पास करना चाहती हैं। उन्होंने समाज की सेवा करने के लिए एक आईएएस अधिकारी बनने के लिए एक दंत चिकित्सक के रूप में अपना करियर छोड़ दिया। 34 वर्षीय प्रतियोगी ने दूसरे प्रश्न के लिए अपनी पहली लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।

उन्होंने 40,000 रुपए के प्रश्न के लिए दूसरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया, जो कवि कालिदास से संबंधित थी। मोनिका ने 11वें सवाल के लिए अपनी आखिरी लाइफलाइन, आस्क द एक्सपर्ट का इस्तेमाल किया और 6.4 लाख रुपए जीते। उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया क्योंकि वह अगले प्रश्न के उत्तर के बारे में निश्चित नहीं थीं।

वह जिस प्रश्न का उत्तर देने में विफल रही वह यह था:

सवाल- इनमें से किस ग्रह को अक्सर आइस जाइंट के रूप में जाना जाता है?
चार विकल्प थे: यूरेनस, शनि, बृहस्पति और मंगल
सही उत्तर था : यूरेनस

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।