लाइव टीवी

KBC 12 16 Dec 2020: एक करोड़ रुपए जीतने से चूक गए नन्हें अनामया दिवाकर, महाभारत से जुड़ा था सवाल

Updated Dec 16, 2020 | 23:49 IST

Kaun Banega Crorepat 12 16 December 2020: कौन बनेगा करोड़पति में आज हॉटसीट पर अनामया बैठे थे। अनामाया एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए।

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज कर्नाटक के अनामया हॉटसीट पर बैठे थे।
  • अनामया एक करोड़ रुपए के सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
  • एक करोड़ रुपए का सवाल महाभारत से जुड़ा हुआ था।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 में ये हफ्ता स्टूडेंट स्पेशल है। आज हॉटसीट पर अनामया योगेश दिवाकर बैठे थे। अनमय 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया। हालांकि, वह एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। 
     
अनामयामंगलवार के एपिसोड के रोल ओवर कंटेस्टेंट थे। आज उन्होंने तीसरे सवाल से शुरुआत की। अनामयासे एक करोड़ का सवाल पूछा- 
कर्ण का कौन सा पुत्र कुरुक्षेत्र में जीवित बच गया था, जिसने बाद में युधिष्ठिर के अश्वमेध यज्ञ में भाग लिया था?

इस सवाल के चार ऑप्शन थे a.वृषकेतु b.सत्यसेनc.वृषसेन d.वृहंत। इस सवाल का सही जवाब था वृषकेतु। अनामयाने इस सवाल के लिए 50-50 लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह सवाल का सही जवाब नहीं दे सके।

कार के हैं शौकीन 
अनामयायोगेश दिवाकर कर्नाटक के उड्डपी शहर के रहने वाले हैं। अनामयाने बताया कि वह कार के बेहद शौकीन हैं। इसके अलावा उन्हें कारों के बेहद अच्छी नॉलेज भी है। 

अनामय योगेश ने बिग बी को बताया कि वो आगे जाकर अपनी खुद की कार कंपनी खोलना चाहते हैं। वह अफॉर्डेबल से लेकर मंहगीं कारों तक सभी बनाना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन को उनकी कार की नॉलेज काफी पसंद आई।

सुनाया था आराध्या का किस्सा
अमिताभ बच्चन ने पिछले एपिसोड में बताया था उनकी पोती आराध्या की ऑनलाइन क्लास चल रही थी। तभी उन्होंने देखा कि वह ऑनलाइन क्लास में स्क्रीन के सामने योगा कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने क्लास रोक दी।

स्टूडेंट्स स्पेशल वीक' के प्रतियोगी चुनने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म वेदांतु ने अपने प्लेटफॉर्म पर वी.क्विज नाम का एक लाइव होस्ट क्विज आयोजित किया गया था। इसमें 10 से 16 साल के बच्चे भाग लेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।