लाइव टीवी

KBC 12: हॉटसीट पर बैठी दूसरी करोड़पति आईपीएस मोहिता शर्मा, इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए मोहित कुमार

Kaun Banega 12 Mohita
Updated Nov 16, 2020 | 23:27 IST

Kaun Banega Crorepati 12 16 November 2020: कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज के एपिसोड में दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा हॉटसीट पर बैठी थीं। मोहिता 1 लाख 60 हजार रुपए जीत चुकी हैं।

Loading ...
Kaun Banega 12 MohitaKaun Banega 12 Mohita
Kaun Banega 12 Mohita
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा हॉटसीट पर बैठ गईं।
  • मोहिता ने आज का एपिसोड खत्म होने तक 1 लाख 60 हजार रुपए जीत लिए हैं।
  • आज के एपिसोड के पहले कंटेस्टेंट मोहित कुमार ने जीते तीन लाख 20 हजार रुपए। 

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 की पहली करोड़पति नाजिया नजीम बन गई हैं। वहीं अब केबीसी को जल्द ही दूसरा करोड़पति मिलने वाली है। आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। 

मोहिता शर्मा आज केबीसी की हॉटसीट पर बैठी थीं। मोहिता ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट सवाल का जवाब 6.25 सेकंड में दे दिया है। मोहिता अभी तक 1 लाख 60 हजार रुपए जीत चुकी हैं। 

मोहिता शर्मा से 1 लाख 60 हजार रुपए का सवाल पूछा गया कि अमीर खुसरो ने अपने जीवनकाल में इनमें से किसका राज नहीं देखा। इसका सही जवाब कुतुबुद्दीन ऐबक था।

AmitKhusrKBC

मोहित कुमार ने जीते तीन लाख 20 हजार रुपए 
कौन बनेगा करोड़पति 12 के आज के एपिसोड की शुरुआत में मोहित कुमार हॉटसीट पर बैठे थे। मोहित कुमार तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर गए। उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपए का गलत जवाब दिया।

छह लाख 40 हजार रुपए का सवाल था- राजस्‍थान के जयमल और पत्‍ता नाम के दो वीर नायकों के नाम किस ऐतिहासिक लड़ाई या संघर्ष से जुड़े हैं
इसका सही जवाब चित्‍तौड़गढ़ की घेराबंदी था।

आईपीएस हैं मोहिता शर्मा 
मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। मोहिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली है। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई की है। 

मोहिता के पिता दिल्‍ली में मारुति कंपनी में जॉब करते थे। वहीं, उनकी मां हाउसवाइफ हैं। मोहिता ने आईएफएस अफसर रुशल गर्ग से शादी की है। केबीसी के प्रोमो में दिखाया कि उन्होंने एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।