लाइव टीवी

KBC 12: इस सवाल का सही जवाब देकर तेज बहादुर ने जीते 50 लाख रुपए, क्या बनेंगे चौथे करोड़पति

Updated Dec 02, 2020 | 23:43 IST

Kaun Banega Crorepati12 2 Dec 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 को चौथा करोड़पति मिल सकता है। तेज बहादुर के सामने 15वां यानी एक करोड़ रुपए का सवाल है। जानिए क्या था 50 लाख का सवाल और उसका सही जवाब...

Loading ...
Tej Bhadur Singh
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज तेज बहादुर सिंह हॉटसीट पर बैठे थे।
  • तेज बहादुर 50 लाख रुपए सवाल का सही जवाब दे दिया है।
  • तेज बहादुर के सामने अब एक करोड़ रुपए का सवाल आएगा।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 में आज तेज बहादुर सिंह हॉटसीट पर बैठे हैं। तेज बहादुर अभी तक 14 सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत चुके हैं। अब उनके सामने एक करोड़ रुपए का सवाल रखा जाएगा।

तेज बहादुर से अमिताभ बच्चन ने 50 लाख रुपए का सवाल पूछा: 1966 में किस नेता ने भारत और पाकिस्तान द्वारा हस्ताक्षरित ताशकंद शांति समझौते की मध्यस्थता की थी?

सवाल के चार ऑप्शन थे a.निकलोई तिखोनोव b.एलेक्सी कोसिजिन c.निकित खुश्च्रेव d.दिमित्री उस्तीनोव। इस सवाल का सही जवाब था b.एलेक्सी कोसिजिन। तेज ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

पूछा जाएगा एक करोड़ रुपए का सवाल 
50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब देने के बाद बिग बी तेज बहादुर सिंह के सामने 15वां प्रश्न एक करोड़ रुपए के लिए सामने रखने वाले थे। हूटर बजते ही समय समाप्ति की घोषणा हो गई। 

तेज बहादुर अब सीजन के चौथे करोड़पति बनकर इतिहास बनाते हैं। इसका खुलासा गुरुवार के एपिसोड में होने वाला है। तेज बहादुर किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह धनराशि जीतकर आईएएस की तैयारी शुरू करना चाहते हैं।


छह लाख 40 हजार जीती शीतल राठौर
केबीसी 12 में आज रोल ओवर कंटेस्टेंट शीतल राठौड़ से 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा। 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल था- ईस्टर्न स्पोर्टिंग यूनियन, राइजिंग स्टूडेंट्स क्लब और सेतु एफसी ये सभी टीम इनमें से किस टूर्नामेंट के चैंपियन रहे हैं? 

इस सवाल का सही जवाब था a हॉकी इंडिया लीग। शीतल ने फ्रेंड को वीडियो कॉल किया। वह भी सही जवाब नहीं बता पाए। ऐसे में उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। शीतल 6 लाख 40 हजार रुपए जीते।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।