लाइव टीवी

Kaun Banega Crorepati 12: कर्मवीर अनुराधा कपूर ने सवाल पर जताई आपत्ति, अमिताभ बच्चन को देने पड़ी सफाई

Updated Nov 07, 2020 | 01:24 IST

Kaun Banega Crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के आज के एपिसोड में कर्मवीर अनुराधा कपूर हॉटसीट पर बैठी थीं। 25 लाख रुपए जीकर ले गईं अनुराधा ने एक सवाल में आपत्ति जाहिर की।

Loading ...
Kaun Banega Crorepati 12
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 आज कर्मवीर स्पेशल एपिसोड था।
  • इस हफ्ते की कर्मवीर अनुराधा कपूर ने 25 लाख रुपए जीते। 
  • अनुराधा का साथ देने के लिए एक्ट्रेस रत्ना पाठक शो में पहुंची थीं।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 12 के आज का एपिसोड कर्मवीर स्पेशल था। वहीं, कल हॉटसीट पर बैठी झारखंड की रहने वालीं रुबी सिंह  25 लाख रुपए की राशि जीतकर घर वापस लौटी। वहीं, इस हफ्ते की कर्मवीर अनुराधा कपूर ने 25 लाख रुपए जीते। 

रुबी सिंह से 50 लाख रुपए का सवाल पूछा कि देश का पहला अखबार कौन सा था। इसका सही जवाब था हिक्की बंगाल गजट। रुबी सिंह को सवाल का जवाब नहीं पता था और उन्होंने गेम क्विट कर दिया। 

रुबी पेशे से एक टीचर हैं। वह फिलहाल सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। शो के जीते पैसों से रुबी अपने ससुराल वालों के लिए घर बनाना चाहती हैं। गुरुवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने उनके पति को फालूदा डेट पर ले जाने की सलाह दी। 

महिला सशक्तिकरण के लिए करती हैं काम
अनुराधा महिला सशक्तिकरण और अधिकारियों के लिए काम करती हैं। वह स्वयं नाम का एनजीओ भी चलाती हैं। स्वयं महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कई तरह की ट्रेनिंग देता है। इसके साथ ही उनकी कानूनी लड़ाई में भी मदद करता है।

अनुराधा का साथ देने के लिए एक्ट्रेस रत्ना पाठक शो में पहुंची थीं। गेम शो में एक सवाल रत्ना पाठक की मम्मी दीना पाठक से भी जुड़ा था, जिसे सुनते ही वह कहती हैं कि मैं भी इस फिल्म में थीं। 

सवाल पर जताई आपत्ति
अनुराधा ने  फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी जुड़े एक सवाल पर आपत्ति जताई। दरअसल, उन्होंने फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन ली और करेंट एंड वर्ड अफेयर टॉपिक चुना था। इसके बाद अगला सवाल भी ओलंपियन फुटबॉलर चुन्नीलाल गोस्वामी से जुड़ा था। 

सवाल को सुनकर अनुराधा ने कहा कि ये सवाल गलत है, ये सवाल करेंट अफेयर में कैसे आ सकता है। अमिताभ बच्चन ने कहा इनके साथ ऐसा कुछ हाल ही में हुआ है। अनुराधा ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन की मदद से सवाल का सही जवाब दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।