लाइव टीवी

Kaun Banega Crorepati 12: नीतू कपूर का असली नाम नहीं बता पाई रचना त्रिवेदी, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

Updated Dec 08, 2020 | 23:48 IST

Kaun Banega Crorepati 12 Rachna Trivedi: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में आज रचना त्रिवेदी हॉटसीट पर बैठी थीं। रचना ने 11वें सवाल का गलत जवाब दिया और महज तीन लाख 20 हजार रुपए ही जीत सकी।

Loading ...
Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति में आज रचना त्रिवेदी हॉटसीट पर बैठी थीं।
  • रचना त्रिवेदी महज तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापसी लौटी।
  • रचना नीतू कपूर से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के आज के एपिसोड में कल की रोलओवर कंटेस्टेंट रचना त्रिवेदी हॉटसीट पर बैठी थीं। रचना ने 11वें सवाल का गलत जवाब दिया और महज तीन लाख 20 हजार रुपए ही जीत सकी। 

रचना त्रिवेदी ने 10 सवाल का सही जवाब दिया है। 11वां सवाल एक्ट्रेस नीतू कपूर से जुड़ा हुआ था। सवाल इस तरह था: इनमें से किस एक्ट्रेस का असली नाम हरनीत कौर है? 

सवाल के चार ऑप्शन थे- a.सनी लियोन b.नीतू कपूर  c.बबीता d.पूनम ढिल्लों  रचना ने इसका जवाब a. सनी लियोनी को चुना। ये गलत था और सही जवाब नीतू कपूर था। 

उदयभानु बैठे हॉटसीट पर 
रचना त्रिवेदी गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं। शो में रचना ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक है। वो 12 देशों में घूम चुकी हैं। फिलहाल वो जर्मनी में बिजनेस मैनेजर के तौर पर पोस्टेड हैं।

रचना के जाने के बाद महाराष्ट्र के रहने वाले उदयभानु नटराजन हॉटसीट पर बैठे। उदयभानु अभी तक 12 लाख 50 हजार रुपए जीत चुके हैं। आने वाले एपिसोड में वह 25 लाख रुपए के सवाल का सामना करेंगे। 

विजय पाल सिंह ने जीते 50 लाख रुपए 
सोनी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक मध्य प्रदेश के विजय पाल सिंह हॉटसीट पर बैठे हैं। उन्होंने 14वें सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए हैं। अब अमिताभ बच्चन उनके सामने एक करोड़ रुपए का 15वां सवाल रख रहे हैं। 

प्रोमो के मुताबिक विजय पाल सिंह एक कूरियर बॉय हैं। अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे विजय से कह रहे हैं कि आप कियारा आडवाणी के पति बनना चाहते हैं? इस पर विजय कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।