लाइव टीवी

KBC 13 registration Third Question: केबीसी 13 का तीसरा सवाल, जो पहुंचा सकता है हॉटसीट तक, जानिए इसका सही जवाब

KBC 13 Third Question
Updated May 12, 2021 | 21:37 IST

Kaun Banega Crorepati 13 12 May 2021 Question: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन का तीसरा सवाल सामने आ गया है। जानिए सवाल और उसका जवाब...

Loading ...
KBC 13 Third QuestionKBC 13 Third Question
KBC 13 Third Question
मुख्य बातें
  • केबीसी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई।
  • बुधवार का सवाल सामने आ गया है।
  • सही जवाब गुरुवार तक दे सकते हैं।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 13 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 20 मई 2021 तक आप रोजाना एक सवाल का सही जवाब देकर आप हॉटसीट तक का सफर तय कर सकते हैं। आज का सवाल राम और कृष्ण से जुड़ा हुआ है।

12 मई यानी बुधवार का सवाल: राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं? इसके चार ऑप्शन हैं:
a.बेल 
b.सूरजमुखी 
c.तुलसी 
d.मेहंदी

इस सवाल का सही जवाब c यानी तुलसी है। इच्छुक कंटेस्टेंट 13 मई 2021 यानी गुरुवार को रात 9 बजे तक दे सकते हैं।   

KBC3rdRegistrationHindi

ऐसे दे सवाल का सही जवाब
सही जवाब देने के लिए Sonyliv वेबसाइट या ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद सही जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। 

कंटेस्टेंट एसएमएसके जरिए भी सवाल का सही जवाब दे सकते हैं। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।


ये था मंगलवार का सवाल
11 मई यानी मंगलवार का सवाल था-
रूस के पहले कोविड 19 वैक्सीन का नाम क्या है?
a. औरा वी
b. स्पुतनिक वी
c. वॉस्टॉक 1
d. फोबोस

सवाल का सही जवाब b स्पुतनिक वी है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।