लाइव टीवी

केबीसी 13, 08 सितंबर 2021 एपिसोड अपडेट: ये था 25 लाख का सवाल, सही जवाब नहीं दे सके आशुतोष शुक्ला

Updated Sep 09, 2021 | 00:00 IST

कौन बनेगा करोड़पति 08 सितंबर 2021 एपिसोड अपडेट: कौन बनेगा करोड़पति में आज कल की कंटेस्टेंट किन्नरी जोशी हॉटसीट पर बैठीं थीं। किन्नरी जोशी तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं। जानिए छह लाख 40 हजार का सवाल उसका जवाब..

Loading ...
कौन बनेगा करोड़पति 13 आठ सितंबर 2021 अपडेट
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति में हॉटसीट पर आज किन्नरी जोशी बैठी थीं।
  • किन्नरी जोशी तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटी।
  • किन्नरी जोशी के बाद आशुतोष शुक्ला हॉटसीट पर बैठे।

कौन बनेगा करोड़पति 13 एपिसोड अपडेट:  कौन बनेगा करोड़पति 13 में आज हॉटसीट पर कल की रोलओवर कंटेस्टेंट किन्नरी जोशी हॉटसीट पर बैठी थीं। गुजरात की रहने वालीं किन्नरी जोशी तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटी हैं। वह छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का सही जवाब नहीं दे सकी हैं। 

किन्नरी जोशी से छह लाख 40 हजार रुपए का सवाल पूछा गया- यरवदा और बागेश्वरी इनमें से किसके दो प्रकार हैं? सवाल के चार ऑप्शन थे- a.चरखा b.ऊन c.ब्लॉक प्रिंट d.कढ़ाई. किन्नरी ने इसका जवाब b ऊन बताया। ये गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब a चरखा था। अमिताभ बच्चन ने बताया कि 21 साल की म्यूजियम क्यूरेटर कभी शो का हिस्सा नहीं बना।

आशुतोष शुक्ला बैठे हॉटसीट पर 
किन्नरी जोशी के जाने के बाद आशुतोष शुक्ला हॉटसीट पर बैठे थे। आशुतोष बेहतरीन खेल रहे थे और  25 लाख के सवाल तक पहुंच गए थे। हालांकि, गलत जवाब देकर तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर गए। 25 लाख रुपए का सवाल था- गाइसाल ट्रेन दुर्घटना के बाद नैतिक आधार पर किस रेल मंत्री ने अपना इस्तीफा दिया था? आशुतोष ने इसका जवाब लाल बहादुर शास्त्री दिया। इसका सही जवाब नीतिश कुमार था।   

कल्पना दत्ता बैठीं हॉटसीट पर 
आशुतोष के जाने के बाद कल्पना दत्ता हॉटसीट पर बैठी हैं। कल्पना दत्ता अभी तक दो सवालों के सही जवाब देकर चार हजार रुपए जीत चुकी हैं। कल्पना अब कल अपने गेम को आगे बढ़ाएंगी। 

आपको बता दें कि इस शुक्रवार कौन बनेगा करोड़पति 13 में दीपिका पादुकोण और फराह खान हॉटसीट पर बैठेंगी। इस दौरान दीपिका रणवीर सिंह की शिकायत करेंगी। इसके बाद अमिताभ बच्चन रणवीर को फोन लगाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।