लाइव टीवी

KBC 13: शो से 25 लाख रुपए जीतकर घर गए अमितोज सिंह, जानें किस प्रश्न का जवाब देने में रहे असमर्थ 

Updated Dec 03, 2021 | 00:04 IST

Kaun Banega Crorepati 13 Today's Episode: अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 13 के आज के एपिसोड में अमितोज सिंह हॉट सीट पर बैठे नजर आए। इस खेल के दौरान अमितोज सिंह ने 25 लाख रुपए जीते। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
केबीसी 13
मुख्य बातें
  • हॉट सीट पर आज नजर आए अमितोज सिंह।
  • शो से अमितोज सिंह ने जीते 25 लाख रुपए।
  • इस मुश्किल प्रश्न का नहीं दे पाए जवाब। 

Kaun Banega Crorepati 13 Latest Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13) दर्शकों का फेवरेट शो बन गया है। इस टीवी शो में फिलहाल स्टूडेंट स्पेशल वीक चल रहा है। स्टूडेंट स्पेशल वीक के दौरान कई होनहार बच्चे अमिताभ बच्चन के ऑपोजिट हॉट सीट पर बैठे नजर आए जिन्होंने इस शो से अच्छी रकम कमाई। कल अमिताभ बच्चन के ऑपोजिट अमितोज सिंह हॉट सीट पर बैठे थे। उन्होंने कल के एपिसोड में 25 हजार रुपए जीते थे। आज के एपिसोड में भी रोलओवर कंटेस्टेंट अमितोज को हॉट सीट पर देखा गया था। अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान यह बताया कि अमितोज सिंह स्पेस और खाने के बहुत बड़े शौकीन हैं, उन्हें पराठे खाना बहुत पसंद है। ‌

अमिताभ बच्चन के साथ अमितोज ने शेयर की खास बात 

शो के दौरान अमिताभ ने अमिताभ बच्चन को यह बताया कि उन्हें स्पेस में अचीवमेंट मिली है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे इसका मतलब पूछा। अमितोज ने बताया कि वह अपने स्कूल में स्पेस क्लब से जुड़े हुए हैं। ऑल इंडिया एस्ट्राॅइड सर्च कैंपेन नाम का कंपटीशन हुआ था जिसके लिए हर एक स्कूल से दो बच्चों को चुना गया था। उनके स्कूल से दो बच्चों में अमितोज सिंह शामिल थे। उन्होंने बताया कि अगर उनके द्वारा खोजा गया एस्ट्राॅइड कंफर्म हो जाएगा तब वह इस एस्ट्राॅइड को अपना नाम दे पाएंगे। अमितोज की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए थे। 

नहीं जीत पाए 50 लाख रुपए 

अमितोज सिंह कौन बनेगा करोड़पति 13 से 25 लाख रुपए जीतकर अपने घर गए। जब उनसे 50 लाख रुपए का सवाल पूछा गया था तब वह इसके उत्तर को लेकर काफी कन्फ्यूज थे। 50 लाख रुपए का प्रश्न यह था कि दुनिया का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन सा है जो अंटार्टिका में स्थित है? इस प्रश्न के लिए अमिताभ बच्चन ने अमितोज को चार विकल्प दिए थे जो चेनेगा, लैंबर्ट श, डार्विन और फुर्तवैंगलर था। इस प्रश्न का सही जवाब लैंबर्ट है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।