लाइव टीवी

KBC 14 Registration Question: कौन बनेगा करोड़पति 14 में पूछा गया चौदहवां सवाल, जानें क्या है इसका सही जवाब

Updated Apr 22, 2022 | 21:41 IST

KBC 2022 Registration Today Question and Answer 22 April 2022: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

Loading ...
कौन बनेगा करोड़पति-14।
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़ापित 14 की रजिस्ट्रेशन जारी है
  • अब तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 13 सवाल पूछे जा चुके हैं
  • आज बिग बी ने KBC-14 का चौदहवां सवाल पूछा

KBC season 14, 14th Registration Questions: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब बुधवार यानी 22 अप्रैल को कंटेस्टेंट से चौदहवां सवाल पूछा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है-

पढ़ें- 'टीवी शोज की वजह से मेरा घर चलता है' - Anupama के अनुज कपाड़िया ने बताया कैसे रखते हैं पत्नी को खुश

सवाल: श्री रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊंची प्रतिमा, जिसका 2022 में हैदराबाद में अनावरण किया गया, को क्या नाम किया गया है?

A. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
B.स्टैच्यू ऑफ फ्रीडम
C. स्टैच्यू ऑफ फ्रटर्निटी
D. स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी

इस सवाल का सही जवाब D. स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी है। जिसे आप 23 अप्रैल रात 9 बजे तक भेज सकते हैं।

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

ये था 21 अप्रैल का सवाल और जवाब

सवाल: 2022 में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' किस ग्रामीण अखबार की महिला पत्रकारों की कहानी बताती है?

A. खबर लहरिया
B. गॉव कनेक्शन
C. अखंड ज्योति
D. कादम्बिनी

इस सवाल का सही जवाब है  A. खबर लहरिया है। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।