लाइव टीवी

KBC 14 : कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे लखनऊ के अनुराग कुमार, शो में दोनों जुड़वां भाइयों को देखकर हैरान रह गए बिग बी

Updated Sep 15, 2022 | 15:54 IST

Kaun banega Crorepati 14 : सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में लखनऊ के अनुराग कुमार हॉटसीट पर पहुंचे। शो में अनुराग और उनके भाई को देखकर हैरान रह गए बिग बी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
kaun banega crorepati 14
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं
  • सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रोमो रिलीज किया
  • शो में दोनों जुड़वां भाइयों को देखकर हैरान रह गए बिग बी

Kaun banega Crorepati 14 : कौन बनेगा करोड़पति 14 को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट करते हैं। इस साल शो का 14वां सीजन प्रसारित हो रहा है। इतने सालों बाद भी दर्शक इस शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ अमिताभ बच्चन खूब मस्ती मजाक करते हैं। सोनी टीवी ने केबीसी 14 का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में हॉटसीट पर अनुराग कुमार पहुंचे, जो पेशे से रियल एस्टेट का काम करते हैं। अनुराग और उनके जुड़वे भाई को देखकर बिग बी भी हैरान रह गए।

अमिताभ बच्चन दोनों भाइयों को देखकर चकमा खा गए। बिग बी ने कहा आप दोनों भाइयों ने एक जैसे कपड़े पहने हैं, एक जैसा हेयर स्टाइल है, तो क्या लोगों को आप दोनों को पहचानने में दिक्कत नहीं होती हैं? उनके भाई ने जवाब दिया बहुत होती है सर। अमिताभ ने अनुराग की मां से पूछा कि क्या आपको भी दोनों को पहचानने में मुश्किल होती हैं। उन्होंने कहा हां कभी कभी होती हैं।

यहां देखें प्रोमो


प्रोमो में अमिताभ बच्चन दोनों भाइयों में फर्क करने के लिए अनुराग के हाथ पर अपना साइन करते हैं। इसके बाद कहते हैं, हम आते हैं एक छोटे से ब्रेक के बाद। केबीसी का नया प्रोमो हर किसी को पसंद आ रहा है। अनुराग कुमार कितनी धनराशि जीतकर जाते हैं, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि केबीसी का ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

ये भी पढ़ें - ऋचा चड्ढा- अली फजल का वेडिंग आउटफिट होगा बेहद खास, इंटरनेशनल लेबल के 5 डिजाइनर करेंगे डिजाइन
 

केबीसी में कल ऋषि राजपूत ने 50 लाख रुपये जीते थे। 15वें सवाल पर ऋषि ने शो को क्वीट किया था। ऋषि ने बताया था वो पेशे से लोहार हैं और उन्होंने अपने काम की शुरुआत 150 रुपये प्रति दिन से की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।