लाइव टीवी

KBC 12: कर्मवीर स्पेशल में बेजवाड़ा विल्सन ने जीते 25 लाख रुपये, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब?

Updated Oct 30, 2020 | 23:22 IST

KBC 12 Karamveer Episode: आज कौन बनेगा करोड़पति-12 में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रहा। इस दौरान बेजवाड़ा विल्सन शो में पहुंचे। उनके साथ शो में अभिनेता अनूप सोनी भी आए...

Loading ...
कौन बनेगा करोड़पति-12।
मुख्य बातें
  • आज कौन बनेगा करोड़पति-12 में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रहा।
  • इस दौरान बेजवाड़ा विल्सन शो में पहुंचे।
  • बेजवाड़ा विल्सन लंबे टाइम से उन्मूलन के लिए लड़ रहे हैं।

केबीसी-12 की शुरुआत आज रात अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट शिवानी संकल्प के साथ की। शिवानी संकल्प डिजाइन इंजीनियर हैं। 24 साल की शिवानी पुणे की रहने वाली है जो कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। शिवानी संकल्प कौन बनेगा करोड़पति-12 से जीती धनराशि का उपयोग अपने गांव वाले घर का नवीनीकरण कराना चाहती हैं। शिवानी संकल्प जब 4 महीने की थीं तब उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था ऐसे में उनकी मां बतौर सिंगल मदर परवरिश की। 

शिवानी एक जूनियर डिजाइन इंजीनियर के रूप में काम कर रही है। अब तक उन्होंने लगभग 50-60 क्रेन डिजाइन किए हैं। शिवानी संकल्प ने बड़े ही बेहतरीन तरीके से कौन बनेगा करोड़पति का गेम खेला और शो से 6.40 लाख रुपए जीतकर गईं। 

कर्मवीर एपिसोड में आए बेजवाड़ा विल्सन
आज कौन बनेगा करोड़पति-12 में कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रहा। इस दौरान बेजवाड़ा विल्सन शो में पहुंचे। बेजवाड़ा विल्सन लंबे टाइम से उन्मूलन के लिए लड़ रहे हैं। वो उन लोगों के लिए खड़े हुए हैं जो समाज में मैला ढोने का काम करते थे। इस प्रथा को खत्म करने और नीची जाति के लोगों से मौला ढोने का काम कराने वाले लोगों के खिलाफ बेजवाड़ा विल्सन समाज में जागरूकता ला रहे हैं।

बेजवाड़ा विल्सन ने जीते 25 लाख रुपए
कौन बनेगा करोड़पति-12 में आए सफाई कर्मचारी आंदोलन के संस्थापक बेजवाड़ा विल्सन ने अनूप सोनी के साथ क्विज शो खेला। दोनों ने कई अहम सवालों के जवाब दिया। केबीसी-12 से बेजवाड़ा विल्सन 25 लाख रुपए जीतकर गए। इस धनराशि का उपयोग बेजवाड़ा विल्सन ये काम कर रहीं महिलाओं के पुनर्वास के लिए करेंगे। आपको बता दें बेजवाड़ा विल्सन एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के साथ साथ रेमन मैग्सेसे और अशोका फेलो अवार्डी भी हैं। ये था 25 लाख रु. के लिए सवाल...

इस उपग्रह लांचर को क्या उपनाम दिया गया, जिसने 2019 में चंद्रयान -2 भी लॉन्च किया? (वीडियो दिखाया गया)?
A. शक्तिमान
B. बाहुबली
C. फौजी
D. तेजस्वी
इसका सही जवाब बेजवाड़ा विल्सन ने B. बाहुबली दिया। जो कि इसका सही जवाब था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।