लाइव टीवी

KBC registration Question 30 June: केबीसी 12 के लिए अमिताभ ने पूछा Amphan से जुड़ा सवाल, आप जानते हैं जवाब?

Updated Jun 30, 2020 | 21:09 IST

KBC Registration Question Dated 30 June 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (केबीसी 12) की शुरुआत हो चुकी है। 25 जून से अमिताभ रोज रात एक सवाल पूछ रहे हैं।

Loading ...
amitabh bachchan KBC 12
मुख्य बातें
  • केबीसी 12 के ल‍िए रोज रात 9 बजे सवाल पूछ रहे हैं अमिताभ
  • अगले द‍िन रात नौ बजे से पहले देना होता है सही जवाब
  • सही जवाब आपको पहुंचा सकता है केबीसी की हॉट सीट तक

KBC Registration Question Dated 30 June 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (केबीसी 12) की शुरुआत हो चुकी है। 9 मई से 22 मई तक इस सीजन के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई थी जिसमें रोज रात 9 बजे अमिताभ ने एक सवाल पूछा था। अब दूसरी बार 25 जून से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जा रही है। रोज रात अमिताभ बच्‍चन एक सवाल पूछ रहे हैं जिसका सही जवाब देकर शो में शामिल होने का मौका मिल सकता है। यह सिलसिला 3 जुलाई तक चलेगा। 

30 जून को अमिताभ बच्‍चन केबीसी 12 का रजिस्ट्रेशन सवाल पूछा- निसारगा, अम्‍फान, फानी इनमें से किसके नाम हैं? इसके ऑप्‍शन हैं- A. वेदर सेटेलाइट, B. चक्रवात C. ज्वालामुखी द्वीप, D. बादल। इस सवाल का सही जवाब है B. चक्रवात। इसका जवाब देने के लिए महज 24 घंटे हैं। आप कल यानी 01 जुलाई की रात नौ बजे तक इस सवाल का सही जवाब दे सकते हैं।  

Ques : What are Nisarga, Amphan and Fani all names of?

Options are :

A. Weather satellites

B.  Tropical cyclones 

C.  Volcanic islands

D.  CloudsKBC Registration Question Dated 29 June 2020

इनमें से कौन सा मसाला बीज या फल नहीं होता है। चार ऑप्शन है- a. काली मिर्च  b. लाल मिर्च c. दालचीनी d.जायफल। इस सवाल का सही जवाब c यानी दालचीनी है। 

KBC Registration Question Dated 28 June 2020

हिंदी फिल्मों में किसने मजनू, अकबर इलाहाबादी, रौफ लाला और चिंटूजी का किरदार निभाया था। चार ऑप्शन हैं- a.राजेश खन्ना b.विनोद खन्ना  c.धर्मेंद्र d.ऋषि कपूर। इसका सही जवाब D यानी ऋषि कपूर है।

KBC Registration Question Dated 27 June 2020

इनमें से कौन अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे? चार ऑप्शन हैं- a.नारायण दत्त तिवारी  b. अजीत जोगी c. रमन सिंह d. भगत सिंह कोशियारी। इस सवाल का सही जवाब अजीत जोगी यानी B है। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले सीएम थे। ये राज्य साल 2000 में बना था।

KBC Registration Question Dated 26 June 2020

इनमें से किस सुरक्षात्मक उपकरण की रेटिंग N95 और N99 है। इसके चार ऑप्शन है- a.ग्लव्स,  b.फेस मास्क, c. हैंड सैनेटाइजर, d. हेलमेट्स। इस सवाल का सही जवाब फेस मास्क यानी b ऑप्शन है। एन-95 मास्क को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। वहीं, एन-99 मास्क  हवा में उतपन्न सूक्ष्म कणों को 99 प्रतिशत तक रोकता है।

KBC Registration Question Dated 25th June 2020

25 जून रात नौ बजे अमिताभ बच्‍चन ने पहला सवाल किया- मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की बहादुरी की बदौलत मराठा सेना ने 1670 में किस किले पर कब्‍जा किया? इसके ऑप्‍शन थे A. कोंढाण B. राजगढ़, C. सिंधुदुर्ग और D. पन्‍हाला। इस सवाल का सही जवाब है कोंढाणा जिसे सिंहगढ़ भी कहते हैं। इस सवाल का जवाब सोनी ल‍िव ऐप की मदद से 26 जून रात नौ बजे तक देना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।