लाइव टीवी

KBC 13 को मिली अपनी तीसरी करोड़पति, आखिरी पड़ाव पार करने से चूक गईं Geeta Singh Gaur 

Updated Nov 10, 2021 | 01:09 IST

KBC 13 Updates: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड में गीता सिंह गौर हॉट सीट पर बैठी थीं। गीता सिंह गौर केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति बन कर एक करोड़ रुपए घर लेकर गईं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
केबीसी 13
मुख्य बातें
  • केबीसी 13 को मिली तीसरी करोड़पति। 
  • शो से 1 करोड़ रुपए जीतकर गईं गीता सिंह गौर। 
  • 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं गीता।

KBC 13 Updates, 09 November 2021: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati 13) में आज हॉट सीट पर ग्वालियर की रहने वाली गीता सिंह गौर (Geeta Singh Gaur) नजर आईं। गीता सिंह गौर ग्वालियर की रहने वाली एक ग्रहणी हैं जिन्होंने बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इस शो पर काफी प्रेरित किया। आज के एपिसोड में गीता सिंह गौर का खेल काफी सराहनीय था। गीता सिंह गौर केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति बन गई हैं। मगर, वह 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने में असमर्थ रहीं जिसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर दिया। जब ट्रिपल टेस्ट राउंड पार करके गीता हॉट सीट पर बैठीं तब उनके पारंपरिक राजपूताना कपड़ों को देखकर अमिताभ बच्चन ने उनकी खूब तारीफ की। 

हॉट सीट पर बैठकर गीता ने बताया कि उनके दादाजी ने महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी थी। जब गीता महज 16 साल की थीं तब उनके ऊपर घर-गृहस्ती की जिम्मेदारियां आ गई थीं। फिर भी उन्होंने पढ़ाई करने का जज्बा कभी नहीं छोड़ा और 30 साल की उम्र में उन्होंने अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। 

बड़ी समझदारी से गीता ने दिया 1 करोड़ रूपए के सवाल का जवाब 

पहले प्रश्न से लेकर 1 करोड़ रुपए के सवाल तक गीता सिंह गौर ने बड़ी समझदारी से केबीसी गेम खेला। उन्होंने अपना समय लेते हुए 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब दिया। अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ का सवाल उनसे यह पूछा था कि 'पी के गर्ग और होमी डी मोतीवाला को किस खेल स्पर्धा के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था?' इस प्रश्न के चार ऑप्शंस यह थे; गोल्फ, पोलो, नौकायन और आइस हॉकी। गीता सिंह गौर ने इस प्रश्न का जवाब बहुत समझदारी से दिया। उनके पास दो लाइफ लाइन भी थीं, मगर बिना लाइफलाइन का इस्तेमाल किए वह 1 करोड़ रुपए जीत गईं।

आखिरी पड़ाव पार नहीं कर पाईं गीता

जब गीता ने 1 करोड़ रुपए जीते तब वह केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति बन गईं। कयास लगाए जा रहे थे कि गीता सिंह इस खेल का आखिरी पड़ाव भी पार कर लेंगी मगर आखिरी पड़ाव पर आकर वह अटक गईं और उन्होंने शो को क्विट करने का फैसला लिया। 7 करोड़ रुपए का सवाल यह था; नीचे दिए गए ऑप्शंस में से कौन सा एक नाम अकबर के तीनों पोतों के नामों में से नहीं है जिन्हें जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद तब्दील कर दिया था? इस प्रश्न के ऑप्शंस डॉन फेलिपे, डॉन हरिके, डॉन कार्लोस और डॉन फ्रांसिस्को थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।