लाइव टीवी

12.50 लाख रुपए घर ले जाने से चूके मोहित कुमार जोशी, नहीं दे पाए इस मुश्किल प्रश्न का जवाब

Updated Oct 20, 2021 | 00:18 IST

KBC 13 Updates: अमिताभ बच्चन के ऑपोजिट हॉट सीट पर आज मोहित कुमार जोशी को शानदार गेम खेलते हुए देखा गया। इस शो से मोहित कुमार जोशी 6 लाख 40 हजार रुपए कमा कर अपने घर गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
केबीसी 13
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आए मोहित कुमार जोशी।
  • 12 लाख के सवाल का जवाब देने में नाकाम रहे मोहित।
  • 6 लाख 40 हजार रुपए जीतकर मोहित ने किया शो को क्विट।

KBC 13 Written Updates: उत्तराखंड के नैनीताल के रामगढ़ गांव से नाता रखने वाले मोहित कुमार जोशी करीब 20 साल से कौन बनेगा करोड़पति शो में हिस्सा लेने की कोशिश कर रहे थे। कड़ी मेहनत करने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में क्विज शो खेलने का मौका मिला। इस शो से मोहित कुमार जोशी 6 लाख 40 हजार रुपए जीत कर अपने घर गए। बहरहाल, वह‌ 12 लाख के प्रश्न का जवाब देने में नाकाम रहे जिसकी वजह से उन्हें शो को क्विट करना पड़ा। मोहित कुमार जोशी के साथ गेम खेल कर अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए। मोहित कुमार जोशी आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंस में बतौर कंप्यूटर इंजीनियर कार्यरत हैं। 

क्या था 12 लाख का सवाल?

मोहित कुमार जोशी अपने पहले सवाल से अंतिम सवाल तक काफी अच्छा गेम खेल रहे थे। इस गेम के बीच मोहित कुमार ने अपनी सारी लाइफलाइन को खर्च कर दिया था। जब मोहित कुमार जोशी से अमिताभ बच्चन ने 12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल पूछा, तब वह थोड़े असहज नजर आए। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने उनसे यह पूछा था कि '1913 में चार्ल्स फाइब्री और हेनरी बाइसंस द्वारा बाह्य अंतरिक्ष के किस पहलू की खोज की गई थी?' इसके साथ मोहित को ब्लैक होल, आकाश गंगा, ओजोन परत और ध्रुवीय ज्योति में से किसी एक सही उत्तर को चुनना था। मगर वह इस प्रश्न का जवाब देने में असमर्थ हुए, जिसकी वजह से उन्होंने शो को क्विट कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस प्रश्न का सही जवाब ओजोन परत है। 

जब अमिताभ बच्चन को यह पता चला कि मोहित कुमार जोशी नैनीताल के रहने वाले हैं तब वह बहुत खुश हुए और उन्होंने यह साझा किया कि उनकी पढ़ाई भी नैनीताल से हुई थी। खेल के बीच अमिताभ बच्चन ने कहा कि नैनीताल की बातें सुनने के बाद उनका मन भी नैनीताल जाने का कर रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।