लाइव टीवी

KBC 12 registration Question 03 July: हॉट सीट तक पहुंचने के लिए ये है आखिरी सवाल, जानिए इसका सही जवाब

Updated Jul 03, 2020 | 21:24 IST

KBC 12 registration Question 03 July 2020: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचने का आज आखिरी मौका है। जानिए 3 जुलाई का रजिस्ट्रेशन का सवाल और क्या है इसका सही जवाब...

Loading ...
Amitabh bachchan KBC 12
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचने के लिए आज आखिरी मौका है।
  • आज का सवाल अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़ा हुआ है।
  • जवाब देने के लिए आपके पास महज 24 घंटे हैं।

KBC 12 registration Question 03 July: कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन के आखिरी मौके का आज आखिरी दिन है। 25 जून से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया में रोजाना एक सवाल पूछा गया था। आखिरी यानी नौवां सवाल अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़ा हुआ है। 

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन का नौवां प्रश्न है- इनमें से कौन सा देश भारत के पांच राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। चार ऑप्शन हैं- a. श्रीलंका b.म्यांमार  c. नेपाल   d.भूटान 

Ques : Which of these countries shares its borders with five states of India ?
Options are :

A. Sri Lanka

B. Myanmar

C.  Nepal

D. Bhutan

इस सवाल का सही जवाब c नेपाल है। नेपाल की सीमा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और सिक्किम से लगती है। इच्छुक उम्मीदवार के पास जवाब देने के लिए महज 24 घंटे हैं। 4 जुलाई 2020 रात नौ बजे तक इस सवाल का सही जवाब दे सकते हैं। 

ऐसे दें सवाल का जवाब
केबीसी के इस सवाल का जवाब देने के लिए सबसे पहले सोनी लिव ऐप पर लॉग इन करें। इसके बाद केबीसी के रजिस्ट्रेशन सवाल के लिंक पर क्लिक करें। सवाल का जवाब दें और फॉर्म पर डिटेल्स को भरें और सब्मिट करें। 

केबीसी की हॉटसीट पर बैठने का ये आखिरी मौका केवल सोनी लिव ऐप के यूजर्स को मिला है। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में चुने गए लोगों को ऑनलाइन ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले केबीसी के 12वें सीजन का प्रोमो जारी हुआ था। 


ये थे पिछले सवाल 
दो जुलाई को आठवां किस बीमारी का प्रभावी टीका उपलब्‍ध नहीं है? इसके ऑप्‍शन हैं A. कलसुआ B. टेटनस, C. आम जुकाम D. चेचक। 01 जुलाई को सातवां सवाल अमिताभ बच्‍चन ने पूछा- इनमें से कौन सी टीम पुरुषों के क्रिकेट विश्‍व कप फाइनल में पहुंची है लेकिन कभी जीत नहीं पाई है? 

इस सवाल के ऑप्‍शन थे A. इंग्‍लैंड B. पाकिस्‍तान C.वेस्‍टइंडीज  D न्‍यूजीलैंड! 30 जून को अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी 12 का रजिस्ट्रेशन सवाल पूछा- निसारगा, अम्‍फान, फानी इनमें से किसके नाम हैं? इसके ऑप्‍शन हैं- A. वेदर सेटेलाइट, B. चक्रवात C. ज्वालामुखी द्वीप, D. बादल। इस सवाल का सही जवाब है B. चक्रवात। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।