लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 11 Finale: अर्जुन बिजलानी ने जीता खतरों के खिलाड़ी सीजन 11, दिव्यांका त्रिपाठी बनी रनर अप

Updated Sep 27, 2021 | 00:13 IST

Khatron Ke Khiladi 11 Finale: खतरों के खिलाड़ी 11 का खिताब अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम कर लिया है। वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया शो की रनर अप रही। अर्जुन ने 20 लाख रुपए जीते।

Loading ...
KKK 11 Arjun Bijlani
मुख्य बातें
  • अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर बन गए हैं।
  • दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 की रनर अप रहीं।
  • अर्जुन बिजलानी ने 20 लाख रुपए कैश प्राइज और ट्राफी जीती।

मुंबई. रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है। अर्जुन बिजलानी को बतौर विनर 20 लाख रुपए मिले। इसके अलावा उन्हें नई मारुति कार भी मिली। वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया रनर अप रहीं। फिनाले में वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी टॉप पांच कंटेस्टेंट थे। 

रोहित शेट्टी ने बताया कि दिव्यांका और अर्जुन बिजलानी के बीच फिनाले टास्क में केवल 20 सेकंड का अंतर था। खतरों के खिलाड़ी शो 11 में 13 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महक चलाल और सना मकबूर को पीछे छोड़कर अर्जुन ने ये खिताब जीता। खतरों के खिलाड़ी का 11वीं सीजन 17 जुलाई से शुरु हुआ था।


वरुण सूद हुए बाहर
दिव्यांका त्रिपाठी ने फिनाले से पहले कुल 17 स्टंट परफॉर्म किए हैं। 17 में से 10 में दिव्यांका त्रिपाठी ने जीत हासिल की। वहीं, वरुण सूद ने 22 स्टंट किए और 10 में जीत हासिल की। फिनाले में श्वेता तिवारी का सफर सबसे पहले खत्म हुआ। इसके बाद वरुण सूद का सफर खत्म हुआ वरुण सूद ने 13 सेकंड में स्टेंट पूरा किया। वहीं, दिव्यांका ने 13 सेकंड में टास्क पूरा किया। 

टॉप तीन में अर्जुन, दिव्यांका और विशाल आदित्य सिंह
टॉप तीन में अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया टॉप तीन में रहे। विशाल आदित्य सिंह ने सबसे पहले खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले का टास्क पूरा किया। 

विशाल ने आखिरी वक्त में टास्क को छोड़ दिया। इससे रोहित शेट्टी काफी निराश हो गए। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और अर्जुन बिजलानी टॉप 2 में रहे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।