लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12: बिजली के झटको से Aneri Vajani का बुरा हाल, रोते हुए रोहित शेट्टी से की मिन्नतें

Updated Jul 10, 2022 | 16:07 IST

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Episode: रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को रोहित शेट्टी से मुकाबला करना था। स्टंट के दौरान अनेरी वजानी को बिजली की झटके लगाए गए। जानिए क्या हुआ ताजा एपिसोड में...

Loading ...
Khatron Ke Khiladi 12
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में कंटेस्टेंट्स और रोहित शेट्टी के बीच मुकाबला है।
  • ताजा एपिसोड में शिवांगी जोशी और अनेरी वजानी को बिजली के झटके दिए गए।
  • बिजली के झटको से फूट-फूटकर रोने लगीं अनुपमा सीरियल की एक्ट्रेस।

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Episode. रिएलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi Season 12) में कंटेस्टेंट्स एक से एक खतरनाक स्टंट्स परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 के ताजा एपिसोड में अनुपमा की एक्ट्रेस अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी को बिजली के झटके लगाए जा रहे हैं। बिजली के झटकों से दोनों ही एक्ट्रेस जोर-जोर से रोने लगती हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कंटेस्टेंट्स से कह रहे हैं कि इस हफ्ते लड़ाई उनके और कंटेस्टेंट्स के बीच है। शो को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में रोहित शेट्टी लिखा है, जिसके नीचे कई स्टार हैं। वहीं दूसरे भाग में खिलाड़ी लिखा है, जिसमें स्टार नहीं है। रोहित शेट्टी ने कहा कि कंटेस्टेंट्स को हर स्टंट में टारगेट पूरा करना होगा। इसकी एवज में सभी कंटेस्टेंट्स को उनसे स्टार मिलेंगे। अगर कंटेस्टेंट्स की टीम को रोहित शेट्टी से ज्यादा स्टार मिल गए तो इस हफ्ते कोई भी शो से बाहर नहीं होगा। यदि वह ऐसा नहीं कर पाए तो इनमें से एक बाहर हो जाएगा। 

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12 में निशांत भट्ट को लगे 440 वोल्ट के झटके, नया प्रोमो देख डरने की जगह हंसने लग जाएंगे आप

शिवांगी जोशी पूरा करती हैं टास्क
रोहित शेट्टी स्टंट की घोषणा करते हैं। इसमें कंटेस्टेंट्स को लकड़बग्घे के पिंजरे से गुजरकर चाभी निकालनी होगी। चाभी निकलने के बाद उन्हें जाली में रेंगकर जाना होगा, जिसमें पानी भरा है। जाल में कई चाभियां लगी हुई है और इलेक्ट्रिक करंट गुजर रहा है। चाभी मिलने के बाद उन्हें टनल के दो ताले खोलने होंगे। इसके लिए कंटेस्टेंट्स के पास केवल छह मिनट है। इस टास्क को शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), अनेरी वजानी (Aneri Vajani) और कनिका परफॉर्म करते हैं। शिवांगी जोशी टास्क पूरा कर लेती हैं और स्टार जीत लेती हैं। टास्क खत्म होने के बाद वह रोने लगती हैं।   

अनेरी वजानी टास्क के बीच में ही डर जाती हैं और रोने लगती हैं। अनेरी कहती हैं कि वह टास्क को छोड़ना चाहती हैं। रोहित शेट्टी उन्हें शांत करते हैं और टास्क पूरा करने के लिए कहते हैं। हालांकि, वह समय सीमा पार कर जाती हैं और स्टार नहीं जीत पाती हैं। इसके बाद कनिका मान ये टास्क परफॉर्म करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।