लाइव टीवी

जन्नत जुबैर को घर आते ही मिले लग्जरी गिफ्ट्स, खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग खत्म कर इंडिया लौटीं

Updated Jul 18, 2022 | 20:01 IST

Jannat Zubair returns india After Khatron Ke Khiladi 12: टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अभिनेत्री जन्नत जुबैर को उनके स्टंट के लिए बहुत सराहना मिली है। वह इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं...

Loading ...
जन्नत जुबैर।
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट्स इंडिया लौट आए हैं।
  • उनके रीयूनियन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
  • घर लौटने के बाद जन्नत जुबैर का ग्रैंड वेलकम हुआ।

Jannat Zubair Khatron Ke Khiladi 12: खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट्स इंडिया लौट आए हैं। केप टाउन(दक्षिण अफ्रीका) में अपने 50 दिनों के कार्यक्रम को पूरा करने के बाद अब सभी सितारों को मुंबई एयरपोर्ट पर घर वापस आते हुए देखा गया। एयरपोर्ट पर हुए उनके रीयूनियन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर का उनके घर पर बड़ी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की वेलकम पार्टी की एक झलक सामने आई है जिसमें उनका शानदार स्वागत आप भी देख सकते हैं। 

जन्नत जुबैर का अपने परिवार के साथ एक इमोशनल रीयूनियन हुआ। एक्ट्रेस के वेलकम के लिए उनके पूरे घर को खूबसूरती के साथ सजाया गया। अभिनेत्री को इसके साथ लग्जरी गिफ्ट्स भी मिले। उन्हें फैमिली की तरफ से जिमी चू ब्रैंड के जूते और एक हैंडबैग मिला है। जन्नत 50 दिन बाद घर वापस आई हैं और इस तरह का ग्रैंड वेलकम देखकर बेहद खुश हो गईं। 

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन से परेशान हैं मोहिना कुमारी सिंह, वेट लॉस के लिए खुद को दिया ये गिफ्ट

जन्नत जुबैर की खतरों के खिलाड़ी 12 की शानदार यात्रा रही है। जैसा कि टीवी पर देखा गया है कि अभिनेत्री ने कुछ जबरदस्त साहसी स्टंट किए हैं। मगरमच्छों से लड़ने के साथ, खौफनाक जानवरों और बहुत कुछ डेंजर स्टंट में जन्नत ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां तक कि एक एपिसोड में, जन्नत ने अपना फोन खो दिया था। टास्क के दौरान उनका फोन एक मशीन में गिरकर नष्ट हो जाता है।

अभिनेत्री को उनके स्टंट के लिए बहुत सराहना मिली है। वह इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं। हाल ही के एपिसोड में अनेरी वजानी घर से बेघर होने वाली सबसे नई कंटेस्टेंट हैं। उनसे पहले एरिका पैकार्ड एलिमिनेट हो गई थीं। खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के बाद रुबीना दिलाइक, राजीव अदतिया, मिस्टर फैसू, निशांत भट, मोहित मलिक, कनिका मान और अन्य कंटेस्टेंट्स को एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां उनके परिवार के सदस्य उन्हें लेने आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।