लाइव टीवी

Khatron Ke Khiladi 12: टिकट टू फिनाले के लिए डेयरडेविल बने कंटेस्टेंट्स, फिनाले में कौन जाएगा पहले?

Updated Sep 06, 2022 | 20:27 IST

Khatron Ke Khiladi 12 Updates: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में दिन पर दिन खतरों का लेवल बढ़ता जा रहा है। इस टीवी शो के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Khatron Ke Khiladi 12
मुख्य बातें
  • दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है खतरों के खिलाड़ी शो में खतरों का लेवल। 
  • टिकट टू फिनाले के लिए आपस में भिड़ेंगे कई कंटेस्टेंट्स।
  • फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए आग, बिजली और ऊंचाई से करेंगे सामना।

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Updates: रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अब धीरे-धीरे स्टंट्स का लेवल बढ़ते जा रहा है और कंटेस्टेंट्स के सामने एक से बढ़कर एक खतरनाक टास्क आ रहे हैं। एक तरफ जहां खतरे का पारा बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर दर्शकों के लिए यह शो और मनोरंजक होता जा रहा है।‌ खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में अब सभी कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। हाल‌ ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसे देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस प्रोमो में देखा जा सकता है टिकट टू फिनाले सभी कंटेस्टेंट्स के लिए कितना खतरनाक होने वाला है। 

Also Read: The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'? जानें कॉमेडियन के इस फैसले की वजह

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को पानी, आग और ऊंचाई का सामना करते हुए देखा गया। जैसे-जैसे यह वीडियो आगे बढ़ा वैसे-वैसे और भी झलक देखने को मिली। यह कंटेस्टेंट्स खौफनाक स्टंट्स करते हुए नजर आए। यह प्रोमो देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि रोहित शेट्टी का यह शो अब बेहद धमाकेदार होने वाला है। 

Also Read: Raju Srivastava Health News: अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबीयत? कॉमेडियन की पत्नी शिखा ने दिया अपडेट

फिलहाल यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस बार खतरों के खिलाड़ी का खिताब कौन अपने नाम करेगा। जैसे ही यह वीडियो सामने आया वैसे भी सोशल मीडिया यूजर्स फैसल शेख का सपोर्ट करते हुए नजर आए। फैसू के फैंस ने यह कमेंट करते हुए बता दिया है कि वह इस शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स तुषार और रूबीना का भी सपोर्ट करते हुए नजर आए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'कोई भी जीते पर राजीव ना जीते।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'मैं रूबीना को जीतते हुए देखना चाहती हूं, लेकिन तुषार सबसे स्ट्राॅन्ग हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।