लाइव टीवी

करण जौहर के चटपटे सवालों का जवाब देंगे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, काॅफी विद करण 7 के लिए मिला कपल को बुलावा 

Updated May 11, 2022 | 12:29 IST

Koffee With Karan 7: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही करण जौहर का पॉपुलर टाॅक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस सीजन में एक एपिसोड के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को भी बुलाया गया है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Malaika Arora And Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • जल्द आने वाला है कॉफी विद करण का सातवां सीजन।
  • धमाकेदार होगा करण जौहर के टॉक शो का नया सीजन। 
  • इस सीजन में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज।

Koffee With Karan Season 7 Updates: लंबे समय से लोगों को करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) का इंतजार है। हाल ही में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि जल्द ही कॉफी विद करण का सातवां सीजन शुरू होने वाला है। खबरों के अनुसार, करण जौहर ने अपने इस पॉपुलर टाॅक शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है और गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड समेत साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। खबरों के अनुसार, कॉफी विद करण के पहले कुछ एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को देखा जा सकता है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी एक साथ इस शो में नजर आएंगी।

Also Read: कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी हिना खान, डेब्यू के 2 साल बाद रेड कारपेट पर फिर से करेंगी वाॅक

कॉफी विद करण का सातवां एपिसोड इस‌ वर्ष डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। कहा जा रहा है कि इस नए एपिसोड में बॉलीवुड के कई रोमांटिक कपल्स को देखा जाएगा। हाल ही में यह खबर आई है कि करण जौहर के इस पॉपुलर टाॅक शो के लिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी अप्रोच किया गया है। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ इस शो में देखा जाएगा। वर्ष 2019 में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया था। 

Also Read: दुल्हन की तलाश में चंडीगढ़ निकले मीका सिंह, फीमेल फैंस ने किया ऐसा हाल की शूटिंग करना हो गया मुश्किल 

यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं। मलाइका अरोड़ा को शादी के बाद एक बार फिर प्यार करने के लिए ट्रोल भी किया जाता है। अपने से कम उम्र की लड़के को डेट करने के लिए भी कई बार मलाइका अरोड़ा लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए एक बार इन दोनों स्टार्स ने कहा था कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।