लाइव टीवी

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 Spoiler: संजना-सुहाना के रिश्ते का सामने आएगा सच, सच्चाई जानने के बाद देव हो जाएगा हैरान

Updated Oct 02, 2021 | 13:21 IST

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 Spoiler: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के तीसरे सीजन में नया ट्विस्ट आने जा रहा है। संजना को जल्द ही पता चलेगा कि सुहाना उसकी भतीजी है। जानिए क्या होगा सीरियल में...

Loading ...
Kuch Rang Pyar Ke Season 3
मुख्य बातें
  • कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में कई ट्विस्ट आने वाले हैं।
  • संजना ने देव से अपने प्यार का इजहार कर लिया है।
  • संजना को सुहाना की सच्चाई पता चलने वाली है।

मुंबई. सोनी टीवी का शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में कई मजेदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले देखा गया कि संजना ने आखिरकार देव के साथ अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

संजना इजहार करती हैं कि वह सीरियस है और अपने दिल की बात कहती हैं। देव शॉक्ड रह जाता है ये जानकर कि संजना एक जिप्सी लड़की है। बाद में संजना एक आदमी से कैफे में मिलती है और उसे पता चलता  है कि उसकी बहन की एक बेटी है। वह श्ख उसे सुहाना की फोटो दिखाता है और सच जानकर वह चौंक जाती हैं कि सुहाना उसकी भांजी है। 

संजना बताएगी सच्चाई
सीरियल के आने वाले एपिसोड में देव अपने ऑफिस पहुंचता है और संजना वहां आती है। संजना कहती है कि वह देव से बात करना चाहती है। संजना सुहाना की फोटो निकालकर देखाती हैऔर कहती है कि ये उसकी भांजी है। ये सुनकर देव हक्का-बक्का रह जाता है। अब देखना ये है कि संजना क्या सुहाना को अपने साथ ले जाएंगी। ये सीरियल के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।  

शहीर शेख निभा रहे हैं देव का रोल
सोनी टीवी के शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: नई कहानी में देव के रोल में एक्टर शहीर शेख हैं। वहीं, सोनाक्षी का किरदार एरिका फर्नांडिज निभा रही हैं। वहीं, संजना के रोल में सना अमीन शेख हैं। 

सना अमीन शेख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू कहा कि दर्शकों ने पहले ही संजना के देव के प्यार के बारे में जान लिया है। संजना ने अब देव के प्रति अपने स्नेह का खुलासा करने का फैसला किया है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।