लाइव टीवी

Kundali Bhagya Spoiler: शर्लिन चलेगी सबसे बड़ी चाल, सरला मां को बताएगी करण-सोनाक्षी के रिश्ते की सच्चाई

Updated Aug 24, 2021 | 16:36 IST

Kundali Bhagya Spoiler Alert: कुंडली भाग्या में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। करण को पता चलेगा कि वह सोनाक्षी के बच्चे का बाप है। वहीं, शर्लिन प्रीता के खिलाफ साजिश रचने वाली हैं।

Loading ...
Sherlyn Kundali Bhagya
मुख्य बातें
  • कुंडली भाग्य सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने जा रहा है।
  • करण को पता चलेगा कि वह सोनाक्षी के बच्चे का पिता है।
  • शर्लिन ये बात सरला मां को बता देती हैं।

मुंबई. जी टीवी का सीरियल कुंडली भाग्य सबसे पॉपुलर टीवी शो है। सुपर हिट सीरियल पिछले तीन साल से दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। इसका कारण है सीरियल के ट्विस्ट। अब फैंस को एक नया ट्विस्ट आने वाला है।   

सीरियल में दिखाया गया है कि श्रीकांत खुलासा करते हैं कि सोनाक्षी ने जिस बेटी को जन्म दिया है उसके पति कोई और नहीं बल्कि करण लूथरा है। प्रीता डॉक्यूमेंट्स को पढ़ती हैं और बेहोश  हो जाती हैं। वह अपने पति का बचाव करती हैं लेकिन, सोनाक्षी बिना सच्चाई बताए वहां से चली जाती हैं। प्रीता और करण शॉक में चले जाते हैं जब सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर कंफर्म करता  है कि करण सोनाक्षी की बेटी का पिता है।
  

सोनाक्षी के आगे गिड़गिड़ाता है करण
करण सोनाक्षी के आगे गिड़गिड़ाता है कि उसे सच बताए। आखिर में सोनाक्षी बताती हैं कि हां वह उसके बच्चे का पिता है, भले ही उसने आज तक ये बात उसे नहीं बताई है। सीरियल के आने वाले एपिसोड में सोनाक्षी के खुलासे के बाद, प्रीता अपने परिवार से कहती हैं कि वह लूथरा हाउस में लौट जाए। वह बुरी तरह टूट गई है लेकिन, लूथरा हाउस में  ही रहने का तय करती है और सरला मां से सच छिपाती है। 

शर्लिन बताती हैं सच्चाई
प्रीता करण के साथ एक ही कमरे में रहने से साफ मना कर देती हैं। करण इसके बाद गेस्ट रूम में रहता है। अगले ही पल शर्लिन सरला मां को फोन करके पूछती है कि उसे प्रीता के दुखी होने का कारण पता है?

शर्लिन सरला मां को ये खबर बताती हैं और उसे भड़काती हैं कि प्रीता को लूथरा हाउस और करण की जिंदगी से बाहर निकाल दें। अब देखना ये है कि प्रीता इस सदमे को कैसे बर्दाशत करती हैं। क्या अलग हो जाएंगे करण और प्रीता? जानिए के लिए बने रहिए Times Now Navbharat के साथ।
  
 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।