लाइव टीवी

Kundali Bhagya Spoiler : काव्या को लॉकर से निकालेगा अर्जुन, क्या परिवार को पता चलेगी अर्जुन की सच्चाई

Updated Sep 07, 2022 | 16:22 IST

Kundali Bhagya Spolier : कुंंडली भाग्या में अर्जुन और प्रीता की क्यूट नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच पृथ्वी और शर्लिन लूथरा परिवार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
kundali bhagya
मुख्य बातें
  • कुंडली भाग्य में आने वाला है मजेदार ट्विस्ट
  • लूथरा मेंशन में पृथ्वी करेगा कृतिका पर हमला
  • कैसे बचाएगी प्रीत कृतिका की जान

Kundali Bhagya Spolier : जी टीवी का शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। शो में श्रद्धा आर्या, शक्ति अरोड़ा और मनित जौरा मुख्य भूमिका में हैं। शो में जहां एक तरफ फैंस को अर्जुन और प्रीता की नोकझोंक बेहद पसंद है। दूसरी तरफ ऋषभ प्रीता से अपने प्यार को इजहार करना चाहता है। शो में फिलहाल लूथरा फैमिली और सूर्यवंशी परिवार साथ में गणेश चतुर्थी सलिब्रेट कर रहा है।

वहीं, पृथ्वी लूथरा परिवार के खिलाफ साजिश रच रहा है। इसके लिए पृथ्वी गणेश चतुर्थी का मौका चुनता है। पृथ्वी का इस काम में शर्लिन साथ दे रही हैं। फिलहाल प्रीता पृथ्वी और शर्लिन के इरादों से अंजान है। ऐसे में प्रीता लूथरा परिवार को कैसे बचाएगी। शो में दर्शकों को कई धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

कृतिका पर पृथ्वी और शर्लिन करेंगे हमला

पृथ्वी लूथरा परिवार में नकली मूंछ और दाढ़ी के साथ पहुंचता है। कृतिका पृथ्वी को बिना मूंछो के देख लेती है। पृथ्वी इस बात से काफी डर जाता है और सोचता है कि अब उसके प्लान का क्या होगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे की पृथ्वी और शर्लिन मिलकर लूथरा मेंशन में कृतिका पर हमला करेंगे। ये हमला तब होगा जब कृतिका पृथ्वी की नकली मूंछो के साथ देखेगी।

ये भी पढ़ें - Imlie Upcoming Twist: आर्यन और चीनी देंगे मालिनी का साथ, इमली को मिलेगा अपनों से सबसे बड़ा धोखा
 

राखी को होगा एहसास अर्जुन की करण है

इस बीच काव्या लॉकर में फंस जाती है और पूरा परिवार परेशान हो जाता है। करण उस लॉकर को खोलेगा, जो कि अर्जुन है। इस दौरान परिवार वालों को एहसास होगा कि अर्जुन की करण है। ऋषभ की मां राखी को पहले सी लगता है कि अर्जुन ही करण है। शो के अपकमिंग एपिसोड के इन ट्विस्ट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।