लाइव टीवी

Kushal Punjabi Funeral: आज होगा कुशल पंजाबी का अंतिम संस्कार, चीन से भारत आएंगी उनकी पत्नी

Updated Dec 28, 2019 | 12:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kushal Punjabi Funeral: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके घर में लटका मिला। आज कुशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Loading ...
Kushal Punjabi
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
  • कुशल अपनी पर्सनल लाइफ के चलते डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया
  • कुशल की पत्नी आज भारत लौटेंगी जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

इश्क में मरजावां एक्टर कुशल पंजाबी ने शुक्रवार को मुंबई के पाली स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया जिससे हर कोई हैरान और शोक में है। कुशल डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने फांसी लगा ली थी। उनके घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें उन्होंने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही इस लेटर में उन्होंने उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी संपत्ति उनके माता- पिता और तीन साल के बेटे क‍ियान को दी जाए।

कुशल के इस तरह जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। बताया जा रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं था जिसके चलते वो परेशान थे। कुशल के शव को कूपर अस्पताल में रखा गया है। आज उनकी पत्नी ऑड्रे चीन से भारत लौटेंगी जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मालूम हो कि ऑड्रे अपने बेटे कियान के साथ शंघाई में ही रहती हैं। 

मालूम हो कि कुशल के निधन की जानकारी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। कुशल के करीबी दोस्त चेतन हंसराज ने बाद में बताया कि कुशल के घरवाले उनसे फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे क्योंकि उनका नंबर नहीं लग रहा था। इसके बाद उन्होंने चेतन से बाद की और वो कुशल के अपार्टमेंट पर गए। घर का दरवाजा खुल नहीं रहा था जिसके बाद  चाबी बनवाने वाले से ताला खुलवाया गया और वहां कुशल का शव मिला। 

बता दें कि कुशल टीवी जगत का जाना पहचाना नाम थे। आखिरी बार वो टीवी सीरियल इश्‍क में मरजावां में डैनी के क‍िरदार में नजर आए थे। वो लव मैरिज, सीआईडी, देखो मगर प्यार से, अंतरिक्ष, कसम से, क्या है मिस्टर पांचाल, सजन रे फिर झूठ मत बोलो और इश्क में मरजावां जैसे सीरियल में काम किया। इसके अलावा वो फियर फैक्टर और झलक दिखला जा 7 जैसे रिएलिटी शो में भी नजर आए। कुशल ने लक्ष्य, काल, सलाम- ए- इस्क और गोल जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।