लाइव टीवी

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा की कुशाल टंडन ने लगाई क्लास, शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहने पर भड़के, बोले- अबे तू जनानी

Kushal Tandon Reply to Karan Kundrra BB 15| Kushal Tandon for Comment on Shamita Shetty in bigg boss 15
Updated Oct 07, 2021 | 14:59 IST

Karan Kundrra age-shaming Comment on Shamita Shetty: कुशाल टंडन ने ट्वीट कर लिखा- अबे करण कुंद्रा, तुम एक जनानी हो, शमिता को ऐज शेमिंग कर रहे हो? और तुम कितने खुद 37 साल के हो...

Loading ...
Kushal Tandon Reply to Karan Kundrra BB 15| Kushal Tandon for Comment on Shamita Shetty in bigg boss 15Kushal Tandon Reply to Karan Kundrra BB 15| Kushal Tandon for Comment on Shamita Shetty in bigg boss 15
कुशाल टंडन और करण कुंद्रा।
मुख्य बातें
  • कुशाल टंडन अब शमिता शेट्टी के समर्थन में सामने आए हैं।
  • एक्टर कुशाल ने करण कुंद्रा को टारगेट किया है।
  • करण द्वारा शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

नेहा भसीन के बाद अब टीवी अभिनेता कुशाल टंडन भी शमिता शेट्टी के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने भी करण कुंद्रा को टारगेट किया है जिन्होंने बिग बॉस 15 में एक्ट्रेस को उम्र के लिए शर्मिंदा किया था। अभिनेता कुशाल टंडन ने अपनी राय व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और करण को 'जनानी' कहा है।

कुशाल टंडन ने ट्वीट कर लिखा, 'अबे करण कुंद्रा, तुम एक जनानी हो, शमिता को ऐज शेमिंग कर रहे हो? और तुम कितने साल के हो भाई? 37, पगले जीवन जियो और जल्द ही ठीक हो जाओ, डॉग के पैक की तरह प्रतीक पर चार्ज करता है। वास्तव में तुम सभी एक डॉग पैक हो सिवाय जय के, और हां प्रतीक एक टाइगर, ग्रेसफुल टाइगर है।' हालांकि कुशाल टंडन ने बाद में अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

आपको बता दें, ये सारी बात तब शुरू हुईं जब करण कुंद्रा एक स्थिति को लेकर हुई गलतफहमी के लिए निशांत भट से शमिता के बारे में शिकायत कर रहे थे। तभी उन्होंने शमिता शेट्टी को 'आंटी' कहा था। जहां शमिता के फैंस ने भी करण से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। साथ ही 'बिग बॉस ओटीटी' में शमिता के साथ नजर आईं नेहा भसीन ने सोशल मीडिया पर करणकुंद्रा को खूब लताड़ा है।

इतना ही नहीं, कुशाल टंडन ने काम्या पंजाबी को भी करेक्ट किया है। जो अपने ट्वीट्स में करण का समर्थन करती नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने ट्वीट में करण द्वारा प्रतीक को गाइड करने के लिए लिखा है। काम्या ने लिखा, 'यो कुंद्रा उसके लिए जाओ...'। इसी ट्वीट पर कुशाल ने जवाब दिया, 'बेबी आप एक गलत लड़के का समर्थन कर रही हैं, जो एक असली आदमी नहीं है। वह यह बात पचा नहीं सकता है कि वह एक शो को होस्ट कर रहा था जिसमें एक लड़का स्टूडेंट था और अब वो उसका कॉम्पटीटर है। ये एक कड़वा सच है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।