लाइव टीवी

महाभारत में जैकी श्रॉफ बनने वाले थे 'अर्जुन', 23 हजार लोगों में ऐसा हुआ था फिरोज खान का सिलेक्शन

Arjun,Jackie Shroff
Updated Apr 27, 2020 | 15:03 IST

Mahabharat Facts: बी.आर.चोपड़ा के सीरियल महाभारत एक बार फिर टेलिकास्ट हो रहा है। महाभारत में अर्जुन का रोल फिरोज खान ने निभाया था। पहले ये रोल जैकी श्रॉफ निभाने वाले थे। खुद फिरोज ने इसका खुलासा किया है।

Loading ...
Arjun,Jackie ShroffArjun,Jackie Shroff
Arjun,Jackie Shroff
मुख्य बातें
  • रामायण के साथ-साथ महाभारत को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
  • महाभारत सीरियल में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था।
  • अर्जुन के रोल के लिए लगभग 23 हजार लोगों ने ऑडिशन दिया था।

मुंबई. दूरदर्शन पर रामायण के साथ-साथ महाभारत को भी काफी पसंद किया जा रहा है। महाभारत में जिस किरदार के लिए मेकर्स को सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी वो था अर्जुन। अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। फिरोज खान को इस सीरियल से इतनी पॉपुलेरिटी मिली कि उन्होंने अपना नाम ही अर्जुन रख लिया था। 

अर्जुन के रोल के लिए लगभग 23 हजार लोगों ने ऑडिशन दिया था। यहां तक कि भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने भी इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था। आखिर में ये रोल फिरोज खान को मिला। 

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में फिरोज खान ने बताया कि अर्जुन के रोल के लिए पहले जैकी श्रॉफ का सिलेक्शन हो गया था। हालांकि, किसी वजह से उन्होंने ये रोल नहीं किया। वहीं, महाभारत  के लिए उन्होंने खुद जाकर बी.आर.चोपड़ा के ऑफिस में ऑडिशन दिया था।

एक हफ्ते तक नहीं आया कॉल 
अर्जुन ने इस इंटरव्यू में बताया कि- 'मुझे एक हफ्ते तक कॉल नहीं आया तो मैं दोबारा ऑफिस गया। वहां मुझे मूंछे लगाने और कॉस्ट्यूम पहनने के लिए बोला। मैं जैसे ही वहां पर आया तो मुझे बी.आर चोपड़ा ने कहा कि तुम्हें अर्जुन के रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया है।'

फिरोज खान ने अपना नाम अर्जुन रखने का किस्सा भी बताया। बकौल अर्जुन- 'उन्हें महाभारत के को राइटर डॉक्टर राही मासूम रजा और बी.आर चोपड़ा ने अपना नाम बदलकर अर्जुन रखने के लिए कहा था। दरअसल उस कई लोग उन्हें गलती से पॉपुलर एक्टर फिरोज खान समझ सकते थे।'

अर्जुन नाम से ही पुकारती थीं मां 
फिरोज ने कहा- 'अर्जुन के किरदार ने उन्हें वो सब कुछ दिया जिसका वह सपना देखा करते थे। यही नहीं, उनकी मम्मी भी उन्हें अर्जुन के नाम से ही पुकारा करती थीं।' वहीं, महाभारत दोबारा टेलिकास्ट होने पर उन्होंने कहा कि उनके पोते-पोती भी उन्हें बाण चलाते देख बेहद खुश हो रहे हैं।

आपको बता दें कि फिरोज खान ने महाभारत के अलावा कई फिल्मों में काम किया है। वह आमिर खान और जूही चावला की फिल्म कयामत से कयामत तक में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने करण-अर्जुन, जिगर, तिरंगा में निगेटिव रोल भी निभाए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।