लाइव टीवी

Malaika Arora कोरोना से ठीक होते ही पहुंचीं सैलून, जल्द नोरा फतेही को India's Best Dancer में करेंगी रिप्लेस

Updated Sep 30, 2020 | 10:17 IST

Malaika Arora Troll: मलाइका अरोड़ा कोरोना से रिकवर होने के तुरंत बाद सैलून जाती दिखीं। अब एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है लोग पूछ रहे हैं कि कोरोना से ठीक होते ही क्या सैलून जाना जरूरी था?

Loading ...
मलाइका अरोड़ा।
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था।
  • अब मलाइका इससे रिकवर हो चुकी हैं और ठीक होने के तुरंत बाद सैलून जाती दिखीं। 
  • सैलून मलाइका अरोड़ा के घर के पास ही है जहां एक्ट्रेस गई हुई थीं।

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया था कि उनको कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इसी के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया था। हालांकि अब मलाइका अरोड़ा इससे रिकवर हो चुकी हैं और ठीक होने के तुरंत बाद सैलून जाती दिखीं। 

आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने अपने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। हाल ही में उनको एक सैलून में जाते और बाहर आते देखा गया। ये सैलून मलाइका अरोड़ा के घर के पास ही है जहां एक्ट्रेस गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा हेयर स्पा या हेयर कट के लिए गई थीं। वीडियो में भी सैलून एक्सपर्ट मलाइका के बालों को ठीक करते दिख रहे हैं और फिर वो अपने घर के लिए रवाना हो जाती हैं। 

मलाइका अरोड़ा को तुरंत कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद सैलून के बाहर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स यह सवाल कर रहे हैं कि वो घर से बाहर क्यों चली गईं? यह पूछ रहे हैं कि कोरोना से ठीक होते ही क्या सैलून जाना जरूरी था?

एक यूजर ने लिखा- अभी तो इनको कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। फिर ये बाहर क्यों घूम रही हैं? दूसरे यूजर ने लिखा- अभी अभी ठीक हुई और फिर से घूमना शुरू कर दिया। ऐसे कई कमेंट्स कर मलाइका अरोड़ा से सोशल मीडिया यूजर्स सवाल कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा क्या करने वाली हैं इंडियाज बेस्ट डांसर में वापसी?
मलाइका कोरोना वायरस से लगभग रिकवर हो चुकी हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस टीवी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में वापसी कर सकती हैं। फिलहाल मलाइका अरोड़ा की जगह नोरा फतेही नजर आ रही हैं। अब रिकवरी के बाद मलाइका अरोड़ा के फिर से वापस शो में लौटने की उम्मीद है। जल्द ही मलाइका, नोरा फतेही को रिप्लेस कर अपनी जगह वापस ले सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।