लाइव टीवी

Manu Punjabi ने खरीदी लग्जरी कार, बिग बॉस 14 स्टार ने बताया बचपन से था मर्सिडीज खरीदने का सपना लेकिन...

Bigg Boss 14 Star Manu Punjabi buys a luxury car and Fulfill Childhood dream
Updated Mar 30, 2021 | 22:58 IST

Manu Punjabi buys Mercedes: रियलिटी शो की फेमस हुए मनु पंजाबी अब एक लग्जरी कार के मालिक बन गए हैं। उन्होंने रेड कलर की शानदार कार खरीदी है और इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है...

Loading ...
Bigg Boss 14 Star Manu Punjabi buys a luxury car and Fulfill Childhood dreamBigg Boss 14 Star Manu Punjabi buys a luxury car and Fulfill Childhood dream
मनु पंजाबी।
मुख्य बातें
  • मनु पंजाबी ने अपने बचपन के सपने को पूरा कर लिया है।
  • मनु पंजाबी अब एक लग्जरी कार के मालिक बन गए हैं।
  • एक्टर ने हाल ही में नई मर्सडीज खरीदी है।

बिग बॉस 14 में नजर आए मनु पंजाबी ने अपनी विशलिस्ट में से एक विश पूरी कर ली है। एक्टर मनु पंजाबी ने अपने बचपन के सपने को पूरा किया है। रियलिटी शो की फेमस हुए मनु पंजाबी अब एक लग्जरी कार के मालिक बन गए हैं। उन्होंने रेड कलर की शानदार कार खरीदी है और इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

मनु पंजाबी ने बताया, 'जब मैं एक बच्चा था, तो मैं हमेशा एक ब्रांडेड कार विशेष रूप से एक मर्सिडीज का सपना देखता था खासतौर पर लाल रंग वाली। यह एक सपना था। हालांकि, मुझे मेरी मां की याद आ रही है। अगर वो यहां होती तो सेलिब्रेशन दोगुना हो जाता।'

एक्टर मनु पंजाबी ने बताया, 'मुझे पता था कि इसे खरीदना कितनी महंगा होगी। इसलिए मैंने सही समय का इंतजार किया। इस समय, मैंने कार को बहुत आसानी से खरीद लिया। अब आर्थिक रूप से कोई भार नहीं था। मैं कभी सिर्फ शो-ऑफ करने के लिए कार नहीं खरीदी। मैं कार खरीदने और अपने सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से काफी स्थिर था।' अपनी ब्रैंड न्यू कार की झलक दिखाते हुए मनु ने इस पल को अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया।

मनु को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था। लेकिन स्वास्थ्य के कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने पहली बार बिग बॉस 10 के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक कॉमनर के रूप में एंट्री ली और सबका दिल जीत लिया था। मनु जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे और उनकी एक फिल्म भी आ रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।