लाइव टीवी

26 साल बाद मिलिंद सोमन ने धोती में बिखेरा जलवा, रैंप वॉक से किया मलाइका अरोड़ा को मदहोश 

Updated Sep 27, 2021 | 07:59 IST

Milind Soman Ramp Walk: मशहूर शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 का नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिलिंद सोमन धोती पहनकर रैंप पर वॉक कर रहे हैं और उन्हें देखकर मलाइका अरोड़ा के होश उड़ गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 पर मिलिंद सोमन ने लगाई आग 
मुख्य बातें
  • रैंप पर मिलिंद सोमन के लुक ने किया फैंस को मदहोश।
  • मिलिंद का यह अंदाज देखकर मलाइका अरोड़ा रह गईं हैरान।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मिलिंद सोमन का यह वीडियो।

Milind Soman Ramp Walk in Dhoti: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन एक बार फिर रैंप पर उतर चुके हैं। हाल ही में मिलिंद सोमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिसमें वह रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एम टीवी के पॉपुलर शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 के प्रोमो का है। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन धोती में रैंप वॉक कर रहे हैं। मिलिंद सोमन का यह अंदाज देखकर मलाइका अरोड़ा के होश उड़ गए हैं। 26 साल बाद मिलिंद सोमन रैंप पर उतरे हैं और रैंप पर उतरते ही उन्होंने अपने हर एक फैन को मदहोश कर दिया है। 

धोती में रैंप वॉक करते नजर आए मिलिंद सोमन

सुपरमॉडल ऑफ द ईयर टू के नए प्रोमो वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन धोती पहनकर रैंप वॉक कर रहे हैं। अपने इस स्पेशल अंदाज में मिलिंद सोमन बहुत हॉट लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन के साथ इस शो की कंटेस्टेंट्स भी पोज कर रही हैं। मिलिंद सोमन का यह अवतार देखकर मलाइका अरोड़ा के होश उड़ गए हैं। मिलिंद सोमन और कंटेस्टेंट्स का यह तालमेल देखकर शो के बाकी जज हैरान हैं। 

26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद

मिलिंद सोमन ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में यह बताया है कि वह 26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे हैं। मिलिंद सोमन का यह अंदाज देखकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। एक बार फिर मिलिंद सोमन ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

मिलिंद सोमन को 26 साल पहले अलीशा चिनॉय के गाने मेड इन इंडिया में धोती पहने देखा गया था। एमटीवी के शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में एक बार से मिलिंद सोमन ने अपना यह लुक रीक्रिएट किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।