लाइव टीवी

पति की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड मीरा राजपूत को नहीं पसंद? जब जवाब सुनकर हैरान रह गए शाहिद कपूर!

Shahid Kapoor and Mira Rajput instagram
Updated May 05, 2021 | 17:37 IST

एक रियलिटी शो में मीरा राजपूत कपूर से यह पूछा गया था कि उन्हें शाहिद कपूर की कौन सी ‌एक्स‌ गर्लफ्रेंड नापसंद है, इस पर मीरा ने जो जवाब दिया उसे सुनकर शाहिद हैरान रह गए।

Loading ...
Shahid Kapoor and Mira Rajput instagramShahid Kapoor and Mira Rajput instagram
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मुख्य बातें
  • साल 2015 में 21 साल की मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के साथ की थी शादी।
  • एक रियलिटी शो में मीरा राजपूत कपूर से पूछा गया था बहुत रोचक सवाल।
  • बीवी और एक्स के बीच में फंस गए ‌शाहिद कपूर, मीरा राजपूत दिया दिलचस्प जवाब।

मुंबई: बॉलीवुड के बेस्ट और क्यूटेस्ट कपल्स की लिस्ट में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर का नाम हमेशा लिखा जाता है। यह कपल बेहद अतरंगी है लेकिन जब एक दूसरे का साथ देने की बारी आती है तब यह एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। वर्ष 2015 में शाहिद कपूर ने अपने नाम का सिंदूर मीरा राजपूत कपूर को लगाया था। जब मीरा राजपूत कपूर की शादी हुई थी तब वह महज 21 साल की थीं और इतनी कम उम्र में ही मीरा ने शाहिद के घर के साथ खुद को संभाल लिया था। जब भी यह दोनों सामने आते हैं तब लोगों का दिल जीत लेते हैं।

असल जिंदगी से दूर सोशल मीडिया पर भी मीरा राजपूत कपूर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपने और अपने पति से आधारित नई-नई चीजें पोस्ट करती रहती हैं। शाहिद कपूर अपने बीवी के वजह से तो जाने ही जाते हैं लेकिन उनकी एक्स भी उनकी पहचान हैं। 

शादी से पहले शाहिद कपूर करीना कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे। आए दिन शाहिद कपूर और करीना कपूर सुर्खियों में खबर बटोर लेते थे लेकिन रिलेशनशिप टूटने की कुछ साल बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली।

उसके बाद यह खबर आई थी कि शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। शाहिद कपूर की इन दोनों एक्स को लेकर एक रियलिटी शो में होस्ट ने मीरा राजपूत कपूर से एक सवाल पूछा था जिसका करारा जवाब मीरा ने दिया था।

यहां जानिए, क्या था मीरा का चौंका देने वाला जवाब। 

मीरा ने कर दी थी बोलती बंद:
उस शो में गेस्ट को पूछे गए सवाल का जवाब देना था और अगर वह जवाब देने में असमर्थ होते हैं तो उन्हें अपने क्लोदिंग का कुछ हिस्सा निकालना था। इस रियलिटी शो में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर गेस्ट के तौर पर मौजूद थे।

मीरा राजपूत से होस्ट ने यह सवाल पूछा था कि वह शाहिद कपूर के किस एक्स को नापसंद करती हैं। इस सवाल ने शाहिद कपूर को थोड़ा असहज कर दिया था, मगर होस्ट द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मीरा राजपूत कपूर ने यह कहा था कि शाहिद कपूर की दोनों एक्स आज बेहद खास एक्ट्रेसेज हैं। इसीलिए वह इन दोनों में से किसी को भी नापसंद नहीं करती हैं। मीरा राजपूत कपूर का यह जवाब सुनकर शाहिद कपूर बेहद खुश हुए थे और साथ ही थोड़े हैरान भी नजर आए थे।

मीरा राजपूत कपूर के जवाब से करण जौहर भी रह गए थे हैरान:
मीरा राजपूत कपूर और शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे खास कपल्स में से एक हैं। अक्सर यह दोनों अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। इनके पोस्ट से यह पता चलता है कि दोनों के बीच में बेहद गहरा रिश्ता है।

एक बार करण जौहर के रियलिटी शो में करण ने मीरा राजपूत कपूर से यह पूछा था कि चीटिंग, दखलअंदाजी करते रहने वाले ससुराल के सदस्य, बैड सेक्स और बोरियत में से कौन सी शादी तोड़ने के लिए काफी है। तब इस बात का जवाब देते हुए मीरा राजपूत ने यह कहा था कि उनके ससुराल वाले दखलंदाजी नहीं करते हैं, ना ही वह दोनों बोर ‌हो गए हैं और ना कभी उन्होंने बैड सेक्स किया है इसीलिए इसका जवाब चीटिंग है। मीरा राजपूत कपूर का यह जवाब सुनकर करण जौहर भी हैरान रह गए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।