लाइव टीवी

Mohena Kumari Wedding: शादी के बंधन में बंधी 'ये रिश्ता.. ' की एक्ट्रेस, दुल्हन बनकर खूबसूरत लगी ये राजकुमारी

Updated Oct 16, 2019 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने सोमवार रात यानी 14 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

Loading ...
Mohena Kumari Singh Wedding Pictures
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह 14 अक्टूबर, 2019 को शादी के बंधन में बंध गईं, उनकी शादी की तस्वीरें सामने आ गईं हैं
  • मोहिना ना केवल एक्ट्रेस हैं बल्कि मध्य प्रदेश के रीवा के राजकुमार की बेटी हैं
  • मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है

मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति का रोल निभाने मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गईं हैं। मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। मोहिना ने हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से शादी की है। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे हैं।

मोहिना और सुयश की शादी 14 अक्टूबर को शाही अंदाज में हरिद्वार में हुई। इस दौरान मोहिना ट्रेडिशनल लाल रंग का लहंगा पहने नजर आईं, जिसपर गोल्डन वर्क था। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। वहीं उनके दूल्हे सुयश शेरवानी पहने नजर आए जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का स्टोल और पीली पगड़ी पहनी। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी। सामने आई उनकी शादी की तस्वीर बहुत खूबसूरत है।

उनकी शादी कॉफी रॉयल अंदाज में हुई जिसमें बॉलीवुड जगत से लेकर कई नेता तक शामिल हुए। शादी की सभी तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं जिनसे उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मोहिना- सुयश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। इससे पहले उनकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। 

मालूम हो कि साल 2012 में मोहिना ने डांस इंडिया डांस के तीसरे सीजन में हिस्सा लिया था। इसके बाद वो डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा के छठे, सातवें और आठवें सीजन में कोरियोग्राफर रह चुकी हैं। वो टेरेंस लुईस डांस एकेडमी का हिस्सा रह चुकी हैं।

बता दें कि मोहिना और सुयश ने गोवा में गुपचुप सगाई की थी। अब उनकी रिसेप्शन और विदाई 9-10 नवंबर को रीवा में की जाएगी। शादी के बाद मोहिना देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी। खबरों की मानें तो वो एक्टिंग से भी दूरी लेंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।