लाइव टीवी

Monalisa Hot Pics: स्विमिंग पूल में पति संग रोमांटिक हुईं मोनालिसा, तस्वीर शेयर कर की ये ख्वाहिश

Monalisa
Updated Mar 01, 2020 | 20:24 IST

Monalisa in Swimming Pool: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो अपने पति विक्रांस सिंह के साथ नजर आ रही हैं। 

Loading ...
MonalisaMonalisa
Monalisa
मुख्य बातें
  • पति संग रोमांटिक हुईं मोनालिसा।
  • एक्ट्रेस इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पति से ये ख्वाहिश की है।
  • एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी तक का सफर तय करने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। उनके इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि विक्रांत और मोनालिसा इन तस्वीरों में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

मोनालिसा की तरह विक्रांत सिंह राजपूत भी भोजपुरी सिनेमा के एक पॉपुलर एक्टर हैं। दोनों की दोस्ती सेट पर हुईं थी, जहां दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी। विक्रांत और मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में ही शादी की थी। शादी के बाद दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी नजर आए थे। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों को खूब पसंद आई थी।

बता दें कि हाल ही में सामने आई इस तस्वीर में मोनालिसा और विक्रांत स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मोनालिसा पति को पीछे पकड़ी हुई है। वहीं दूसरे तस्वीर में विक्रांत मोनालिसा को गोद में उठाए हुए हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-Take Me Back। मोनालिसा वेकेशन के दिनों को याद करते हुए पति से ये ख्वाहिश की है। उनकी ये तस्वीरें श्रीलंका वेकेशन की है। इस तस्वीर में वो ब्लैक कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं। रियलिटी शो में नजर आने के बाद मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल 'नजर' में डायन की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। 

वहीं बात करें विक्रांत की तो वो इस वक्त टीवी सीरियल विद्या में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में वो पॉलिटिशियन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पत्नी मोनोलिसा की तरह विक्रांत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।