लाइव टीवी

Bigg Boss में फिर नजर आएंगी Monalisa, इस खास वजह से घर में होगी भोजपुरी एक्ट्रेस की एंट्री

Monalisa
Updated Nov 13, 2020 | 22:04 IST

रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भोजपुरी और टीवी सीरियल अभिनेत्री मोनालिसा नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस रियलिटी शो के 10वें सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं।

Loading ...
MonalisaMonalisa
मोनालिसा
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के घर में फिर नजर आएंगी भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस
  • 10वें सीजन में एक बार फिर होने जा रही मोनालिसा की एंट्री
  • प्रमोशन के लिए बिग बॉस 14 में नजर आएंगी सीजन 10 की कंटेस्टेंट

मुंबई: बिग बॉस 14 के घर के अंदर लगातार एक के बाद एक कई मेहमान देखने को मिल रहे हैं। 3 दिन लगातार डांस और मस्ती-मजाक के बाद, घर वाले जल्द ही हंगामे से भरे शो पर नए मेहमान का स्वागत करेंगे। खैर, इस शो की शुरुआत 11 नए प्रतियोगियों और 3 तूफानी सीनियर- सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान के साथ हुई थी। अब शो को लेकर ताजा अपडेट के अनुसार घर में बिग बॉस 10 की प्रतियोगी रहीं मोनालिसा नजर आने वाली हैं। भोजपुरी और फिर टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस बनीं मोनालिसा एक विशेष वजह से घर में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मोनालिसा ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह शो में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंधी। बिग बॉस में रहने के दौरान मोनालिसा को डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' और नज़र सीजन-1 और 2 में देखा गया था।

ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा उर्फ ​​अंतरा विश्वास अपने आगामी शो 'नमक इश्क का’ के प्रमोशन के लिए शो में दिखाई देंगी। अपने इंस्टा पर इस बारे में जानकारी देते हुए मोनालिसा ने कुछ तस्वीरों को साझा किया और शूटिंग के बारे में जानकारी दी। यहां देखें मोनालिसा का पोस्ट:

MonalisaInstagrampostBiggBoss14shoot

अपने बिग बॉस शूट के लुक में अंतरा ने एक नीले रंग की अनारकली-पलाज़ो और उसी रंग का दुपट्टा पहना है। अभिनेत्री ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया। तस्वीरें साझा करते हुए, उन्होंने सभी से हैप्पी धनतेरस कहते हुए त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।

पेचीदा और दिलचस्प होता बिग बॉस 14:
बता दें कि बिग बॉस 14 हर गुजरते दिन के साथ और भी पेचीदा और दिलचस्प होता जा रहा है। लेटेस्ट प्रोमो में बीते कुछ दिनों की लड़ाई से उलट एजाज खान और पवित्रा पुनिया रोमांस करते हुए नजर आए। क्लिप में एजाज एली गोनी के सामने अपनी भावनाओं को स्वीकार करते हुए भी दिख रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।