लाइव टीवी

Mouni Roy से Ankita Lokhande तक, जल्द ही शादी का जोड़ा पहनेंगी टीवी की यह 6 हसीनाएं

Updated Nov 09, 2021 | 16:32 IST

TV Actresses Who Will Marry Soon: श्रद्धा आर्या से लेकर मोनी रॉय, पूनम प्रीत, ग्रेसी सिंह, देवोलीना भट्टाचार्जी और अंकिता लोखंडे तक छोटे पर्दे की यह हसीनाएं जल्द ही शादी करने वाली हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इन टीवी अदाकाराओं की उठने वाली है डोली
मुख्य बातें
  • 16 नवंबर को दिल्ली में शादी करेंगी श्रद्धा आर्या।
  • जनवरी 2022 में शादी के बंधन में बंध सकती हैं मोनी रॉय।
  • दिसंबर 2021 में शादी का जोड़ा पहनेंगी अंकिता लोखंडे।

TV Actresses Who Will Soon Tie The Knot: शादी का सीजन आने में बस कुछ समय ही बाकी है। शादी का सीजन आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रोनक छा जाती है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक हर जगह शादी की शहनाई गूंजती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। खबरों के अनुसार, कई बॉलीवुड सितारे जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं टीवी इंडस्ट्री की हसीनाएं भी पीछे नहीं हैं। छोटे पर्दे की कई हसीनाओं ने शादी का सीजन आने से पहले ही यह एलान कर दिया है कि वह जल्द ही शादी का जोड़ा पहनने वाली हैं और मिस से मिसेज बनने वाली हैं। इस लिस्ट में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज का नाम भी शामिल है। अंकिता लोखंडे से लेकर श्रद्धा आर्या, मोनी रॉय, पूनम प्रीत, ग्रेसी सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी तक यह हसीनाएं जल्द ही शादी करने वाली हैं। 

अंकिता लोखंडे 

टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं। खबरों के अनुसार, अंकिता और विक्की इसी साल शादी करनी की प्लानिंग कर रहे हैं। इन दोनों की शादी की रस्में 12, 13 और 14 दिसंबर को पूरी हो सकती हैं। 

मोनी रॉय 

अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली अदाकारा मोनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही करोंड़ों लोगों का दिल तोड़ने वाली हैं। मोनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जनवरी 2022 में शादी कर सकती हैं। कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था कि मोनी रॉय की शादी दुबई में होगी। 

श्रद्धा आर्या 

हाल ही में मिली खबरों के अनुसार, टीवी की टॉप अदाकाराओं में से एक श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) इस साल 16 नवंबर को शादी करने वाली हैं। श्रद्धा आर्या की शादी दिल्ली में होगी और सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे। 

पूनम प्रीत 

नामकरण फेम एक्ट्रेस पूनम प्रीत (Poonam Preet) जल्द ही मिस से मिसेज बनने वाली हैं। पूनम प्रीत कुंडली भाग्य धारावाहिक के संजर गगनानी के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। उनकी शादी 26 नवंबर 2021 के दिन दिल्ली में होगी। 

देवोलीना भट्टाचार्जी 

सबकी चहेती अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने पहले यह साझा किया था कि अगर हालात ठीक रहे तो वह 2022 तक शादी कर सकती हैं। यह कहा जा रहा है कि देवोलीना भट्टाचार्जी भी जल्द अपने फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी सुना सकती हैं। 

ग्रेसी सिंह 

पॉपुलर एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। खबरों के अनुसार, वह 2022 तक शादी करने वाली हैं। फिलहाल, उनकी शादी को लेकर कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हुई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।