लाइव टीवी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने लिए सात फेरे, शादी के लिए नागिन की एक्ट्रेस ने चुना साउथ इंडियन दुल्हन लुक

Updated Jan 27, 2022 | 18:55 IST

Mouni Roy And Suraj Nambiar Wedding photo: अपनी शादी में मौनी ने साउथ इंडियन दुल्हन का लुक लिया। एक्ट्रेस ने व्हाइट और रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी है और इस लुक को उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी के साथ पूरा किया है।

Loading ...
मौनी रॉय और सूरज नांबियार।
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने की शादी
  • बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ लिए सात फेरे
  • सामने आई वेडिंग की पहली फोटो

मौनी रॉय शादी के बंधन में बंध गई हैं। टीवी और बॉलीवुड अदाकारा मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे ले लिए हैं। हाल ही में अभिनेत्री की शादी की पहली फोटो सामने आ गई है जिसमें मौनी साउथ इंडियन दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। नागिन की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने व्हाइट और रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी है और इस लुक को उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी के साथ पूरा किया है। वहीं मौनी के पति सूरज नांबियार गोल्डन कुर्ता और व्हाइट धोती में मैचिंग वाइब दे रहे हैं। न्यूली मैरिड कपल एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

गोवा में एक भव्य समारोह में मौनी रॉय की शादी हुई। हल्दी, मेहंदी सहित वेडिंग फंक्शन 26 जनवरी से ही शुरू हो गए थे। अपडेट के अनुसार, मौनी और सूरज ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। आपको बता दें, पिछले काफी टाइम से मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

अर्जुन बिजलानी-मंदिरा बेदी सहित करीबी लोग हुए शामिल 
मौनी रॉय की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी रही। इसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। शादी में कोविड से जुड़े सभी गाइडलाइन्स का पालन किया गया। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक अर्जुन बिजलानी, आश्का गोराडिया, मंदिरा बेदी, शब्बीर आहलूवालिया, कांची कॉल सहित इंडस्ट्री के कई सितारे फंक्शन में मौजूद रहे।

कौन हैं सूरज नांबियार 
सूरज नांबियार दुबई में ही रहते हैं। वह पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2019 में आई थीं, जब मौनी रॉय की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। 

आपको बताते चलें, मौनी रॉय ने छोटे परदे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वो सबसे पहले क्योंकि ... सास भी कभी बहू थी.. से की थी। बाद में उन्होंने देवों के देव... महादेव और नागिन जैसे शो में अभिनय किया। उन्होंने फैंटसी थ्रिलर में शिवन्या के रूप में प्रसिद्धि हासिल की।

अभिनेत्री ने फिर बॉलीवुड में कदम रखा और अक्षय कुमार-स्टारर गोल्ड के साथ अपनी शुरुआत की। उनकी आखिरी फिल्म राजकुमार राव के साथ आई मेड इन चाइना थी। उनकी आगामी रिलीज ब्रह्मास्त्र होगी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में मौनी के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।