लाइव टीवी

23 साल बाद मुकेश खन्ना ने किया खुलासा, ये काम करता था शक्तिमान के सूट में लगा चक्र

Updated Apr 09, 2020 | 13:41 IST

Mukesh Khanna On Shaktimaan Dress: 90 का सुपरहीरो शो शक्तिमान एक बार फिर दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है। अब 23 साल बाद मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के सूट के बारे में खुलासा किया है।

Loading ...
Shaktimaan
मुख्य बातें
  • मुकेश खन्ना ने अपने मरून कलर के सूट के बारे में कई खुलासे किए।
  • मुकेश खन्ना ने खुद बताया कि उन्हें कॉस्ट्यूम का आइडिया कहां से आया। 
  • मुकेश खन्ना ने बताया कि ये चक्र अनाहत चक्र से लिया गया है, जो चौथा प्रमुख चक्र है।

मुंबई. भारत का पहला पॉपुलर सुपरहीरो शो शक्तिमान एक बार फिर दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हो रहा है। साल 1997 से 2005 तक चला ये शो बच्चों की बीच काफी पॉपुर था। अब शक्तिमान मुकेश खन्ना ने खुद बताया कि उन्हें कॉस्ट्यूम का आइडिया कहां से आया। 

पिंकविला से बातचीत में मुकेश खन्ना ने अपने मरून कलर के सूट के बारे में कई खुलासे किए। मुकेश  खन्ना के मुताबिक- 'हमने मैरून कलर इसलिए चुना क्योंकि ये साहस का रंग है। हमारी सबसे बड़ी चिंता थी इस सूट के बीच में लगा चक्र।' 

मुकेश खन्ना ने बताया कि ये चक्र अनाहत चक्र से लिया गया है, जो चौथा प्रमुख चक्र है। इस चक्र की 12 पंखुड़ियां हैं। ऐसे में हमें इस चीज का खास ध्यान देना था कि इस चक्र में भी 12 पंखुड़ियों से ज्यादा न हो। ये दिल, फेफड़े समेत शरीर के दूसरे अंगो को नियंत्रित करता है। 

तो सूट में होता कॉलर 
मुकेश खन्ना ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनका ये सूट पहले दिन से उन पर फिट बैठ रहा था। हालांकि, उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि पहले एपिसोड में इस सूट में कॉलर भी होने वाला था। हालांकि, फिर हमने ये आइडिया ड्रॉप कर दिया। 

मुकेश खन्ना के मुताबिक- 'मुझे लगता है कि सुपरहीरो को किसी कॉलर की जरूरत नहीं होती है।' आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण शक्तिमान रोजाना दोपहर एक बजे दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया जा रहा है।  

इस वजह से बंद हुआ था शक्तिमान
मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। नॉन प्राइम टाइम होने के बावजूद शो अच्छा चल रहा था। जिसके लिए दूरदर्शन को 3.80 लाख देने होते थे। मुकेश खन्ना ने बताया उस जमाने में शो में प्रायोजित होते थे और विज्ञापनों के जरिए हमारी कमाई होती थी। 

मुकेश खन्ना के मुताबिक वो शो को बंद नहीं करना चाहते थे लेकिन ऐसा करना उनकी मजबूरी थी। बकौल मुकेश खन्ना- मुझे दूरदर्शन ने 10.80 लाख देने के लिए कहा गया। मुझे पता चला कि वो इसे 16 लाख करने की सोच रहे थे। इसका मैंने विरोध भी किया लेकिन मेरी बात नहीं मानी गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।