लाइव टीवी

Munmun Dutta से लेकर Gauhar Khan तक, खुद से कम उम्र के लड़कों पर आया इन हसीनाओं का दिल

Updated Sep 10, 2021 | 14:54 IST

TV actresses who fell in love with younger men: तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा सीरियल की बबीता जी और टप्‍पू की लव स्‍टोरी सुर्खियों में हैं। कई ऐसी टीवी अदाकाराएं हैं ज‍िनका द‍िल छोटे लड़कों पर आया।

Loading ...
TV actresses who fell in love with younger men
मुख्य बातें
  • जैद दरबार पत्‍नी गौहर खान से 12 साल छोटे हैं। 
  • राज अनादकट मुनमुन दत्‍ता से नौ साल छोटे हैं।
  • सनाया के पति मोहित उनसे दो साल छोटे हैं।

TV actresses who fell in love with younger men: लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की बबीता जी और टप्‍पू की लव स्‍टोरी सुर्खियों में हैं। खबर ये है कि इस सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्‍ता, सीरियल के टप्‍पू यानि राज अनादकट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। राज और मुनमुन की उम्र में नौ साल का अंतर है। राज मुनमुन से नौ साल छोटे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी अदाकारा का दिल छोटे लड़के पर आया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक में ऐसी अदाकाराओं की ल‍िस्‍ट लंबी है। कई ऐसी टीवी अदाकाराएं हैं ज‍िनका द‍िल छोटे लड़कों पर आया। आइये जानते हैं उनके बारे में-

गौहर खान


टीवी अदाकारा गौहर खान ने लॉकडाउन के दौरान जैद दरबार से शादी की थी। जैद दरबार पत्‍नी गौहर खान से 12 साल छोटे हैं। 

सनाया ईरानी


'इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं' फेम सनाया ईरानी और मोहित सहगल में भी दो साल का अंतर है। सनाया के पति मोहित उनसे दो साल छोटे हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। 

किश्वर मर्चेंट


किश्‍वर मर्चेंट ने साल 2016 में सुयश से शादी की थी। दोनों सितारे टीवी के आइडल कपल माने जाते हैं। सुयश 32 साल के हैं और किश्‍वर 40 साल की हैं। दोनों की उम्र में आठ साल का अंतर है। 

देबिना बनर्जी


देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की जोड़ी टीवी की हिट मानी जाती है। दोनों साथ कई सीरियल्‍स में नजर आए हैं। इन दोनों में भी उम्र का अंतर है। हालांकि गुरमीत देबिना से एक दो साल ही छोटे हैं। 

टीजे सिद्धू
कनेडियन अभिनेत्री टीजे सिद्धू ने करणवीर वोहरा की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्‍यार से रहते हैं और आइडल कपल माने जाते हैं। आपको बता दें कि टीजे करणवीर से करीब 2 साल बड़ी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।