लाइव टीवी

Naagin-4: श्रद्धा कपूर-शक्ति कपूर से है नागिन-4 के एक्टर का खास कनेक्शन, सालभर में की थीं 12 भोजपुरी फिल्में

Updated Feb 20, 2020 | 15:11 IST

Naagin 4 Sikandar Kharbanda Facts: नागिन-4 में माधव पारेख का रोल सिकंदर खरबंदा निभा रहे हैं। निगेटिव रोल में दिख रहे सिकंदर पिछले 18 साल से एक्टिंग वर्ल्ड में एक्टिव हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नागिन-4 स्टार सिकंदर खरबंदा।
मुख्य बातें
  • नागिन-4 में माधव पारेख का रोल एक्टर सिकंदर खरबंदा निभा रहे हैं।
  • सिकंदर खरबंदा का असली नाम शाहिल खरबंदा है।
  • सिकंदर खरबंदा पिछले 18 साल से एक्टिंग वर्ल्ड में एक्टिव हैं।

नागिन-4 में वृंदा का रोल निभा रहीं निया शर्मा अपनी मां मान्यता के दुश्मनों से बदला लेने की राह पर निकल चुकी हैं। निया शर्मा ने पारेख परिवार को एक-एक कर निशाना बनाना भी शुरू कर दिया है। वृंदा यानी निया शर्मा के निशाने पर सबसे पहले माधव पारेख आए। निया ने माधव को मौत के घाट उतार दिया है और पिछले कुछ टाइम से नागिन-4 में वो नहीं दिख रहे हैं। 
नागिन-4 में माधव पारेख का रोल सिकंदर खरबंदा निभा रहे हैं। सिकंदर सीरियल में निगेटिव रोल में हैं। सिकंदर खरबंदा पिछले 18 साल से एक्टिंग वर्ल्ड में एक्टिव हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सिकंदर खरबंदा बॉलीवुड के फेमस स्टार शक्ति कपूर के रिश्तेदार हैं। 


ये है सिकंदर खरबंदा और शक्ति कपूर का रिश्ता
दरअसल शक्ति कपूर रिश्ते में सिकंदर खरबंदा के मामा लगते हैं। सिकंदर की मां रितु कपूर खरबंदा, शक्ति कपूर की बहन है। इस रिश्ते से श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ कपूर रिश्ते में सिकंदर खरबंदा के भाई-बहन हुए। आपको बता दें, सिकंदर खरबंदा ने टीवी एक्ट्रेस गीतांजलि टिकेकर से शादी की है दोनों का एक बेटा सूर्या है। 


कहानी घर घर की टीवी सीरियल से किया डेब्यू
वैसे सिकंदर खरबंदा का असली नाम शाहिल खरबंदा है। नागिन-4 के स्टार सिकंदर ने साल 2001 में टीवी सीरियल कहानी घर घर की डेब्यू किया था। इसके बाद वो कसौटी जिंदगी की, आ गले लगजा जा, कहीं किसी रोज, परी हूं मैं, फुलवा, सावधान इंडिया, अम्मा, अदालत, बेलन वाली बहू और नजर जैसे कई हिट सीरियल में दिखाई दिए। 


बॉलीवुड से लेकर तय किया भोजपुरी फिल्मों का सफर
सिकंदर खरबंदा पहली बार साल 2001 में बॉलीवुड फिल्म स्टाइल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बैड बॉयज, मैंने दिल तुझको दिया, कुछ तो है, टार्जन, द रियल ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2012 सिकंदर खरबंदा के लिए ऐसा साल रहा, जब उन्होंने एकसाथ 12 भोजपुरी फिल्में कीं। इसमें पांडव, राम बलराम, गब्बर सिंह, रामपुर का लक्ष्मण, घायल शेर, घर आजा परदेसी शामिल हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।