लाइव टीवी

नागिन एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने समंदर किनारे पति के साथ किया योगा, बिकिनी में शेयर की फोटो

Updated Jul 24, 2019 | 00:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आशका ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये बिकिनी फोटो पोस्ट की है।इसमें वह ब्लू और व्हाइट कलर की बिकिनी पहन योगा कर रही हैं। देखें बिग बॉस कंटेस्टेंट आशका गोराडिया की ये फोटोज...

Loading ...
Aashka Goradia
मुख्य बातें
  • आशका ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये बिकिनी फोटो पोस्ट की है।
  • आशका ब्लू और व्हाइट कलर की बिकिनी पहन योगा कर रही हैं।
  • आशका एक पोज में दोनों हाथ पीठ के पास जोड़कर नमस्कार वाली मुद्रा में खड़ी हैं।

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। आशका सोशल मीडिया पर अपनी कई बिकिनी फोटोज शेयर करती है। इन फोटोज में वह अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करती हैं। आशका गोराडिया ने योगा करते हुए लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर  शेयर की है।    

आशका ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये बिकिनी फोटो पोस्ट की है। इसमें वह ब्लू और व्हाइट कलर की बिकिनी पहन योगा कर रही हैं। इस दौरान उनके पति ब्रेंट गोबले भी पूरा साथ दे रहे हैं। ब्रेंट आशका के साथ बीच पर योगा कर रहे हैं। 

आशका एक पोज में आशका ने दोनों हाथ पीठ के पास जोड़कर नमस्कार वाली मुद्रा में खड़ी हैं।  योगा में इस आसान को बहुत कठिन माना जाता हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई कठिन आसान किए हैं। 

पोल डांस हुआ था वायरल 
आशका गोराड़‍िया असल जिंदगी में काफी हॉट और ग्लैमरस हैं।आशका पोल डांस में भी एक्सपर्ट है। उनके पोल डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। आशका खुद इन फोटोज और वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।   

आपको बता दें कि 27 नवंबर 1985 को गुजरात के अहमदाबाद में पैदा हुईं थी। आशका ने 2006-2015 से टेलीविजन अभिनेता रोहित बख्शी को डेट किया था। रोहित से ब्रेकअप के बाद आशका ने साल 2017 में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से शादी की थी। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।

कुसुम सीरियल से किया था डेब्यू
आशका पहली बार सोनी चैनल के सीरियल कुसुम में 'कुमुद' के रोल में नजर आई थी। इसके बाद वह सीरियल लागी तुझसे लगन में नजर आईं थीं। इसके अलावा वह बालवीर सीरियल में भी रोल निभा चुकी हैं।

आशका बिग बॉस के सीजन 6 का भी ह‍िस्‍सा रही थी। शो से निकलकर आशका ने शो पर काफी आरोप लगाए थे। आशका ने कहा-  एडिटिंग के जरिए जानबूझकर मुझे समलैंगिक दिखाया गया। मेरे लिए और मेरे माता-पिता के लिए बहुत शर्मिदगी भरा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।