लाइव टीवी

Saath Nibhaana Saathiya के एक्टर Naman Shaw बने पापा, दिखाई 19 दिन के बेटे की झलक और बताया क्या रखा नाम

Updated Mar 12, 2021 | 17:35 IST

TV Actor Naman Shaw Baby Boy Photos: टीवी अभिनेता नमन शॉ पापा बन चुके हैं। अब पहली बार एक्टर ने बेटे का चेहरा दिखाया है और उसके नाम की घोषणा की है... 

Loading ...
Naman Shaw Baby Boy Krivaan
मुख्य बातें
  • नमन शॉ और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा पेरेंट्स बन चुके हैं।
  • फरवरी में कपल के घर पहले बच्चे का जन्म हुआ है।
  • अब पहली बार एक्टर ने बेटे का चेहरा दिखाया है।

टीवी अभिनेता नमन शॉ पापा बन चुके हैं। नमन शॉ और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा ने 24 फरवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अब कपल ने पहली बार बेटे का चेहरा दिखाया है और उसके नाम की घोषणा की है। 

इंस्टाग्राम पर नमन शॉ ने अपने करीब 19 दिन के बेटे की तस्वीर शेयर की है और लिखा- डैडीज लिटिल बॉय..। साथ ही एक्टर ने बेटे का नाम क्रिवान 'KRIIVAAN'बताया है। तस्वीर में, टीवी अभिनेता अपने बच्चे को गोद में लिए हुए प्यार से देखते नजर आ रहे हैं। वहीं उनका बेबी भी पापा को मुस्कुराते हुए देख रहा है। 

नमन शॉ और नेहा मिश्रा के बेटे का नाम संस्कृत मूल का है जिसका अर्थ गॉड-गिफ्टेड है।। इस नए पोस्ट पर माही विज, अमृता खानविलकर, केन फर्नांस, अवनी सोनी और अन्य जैसे कई टीवी सेलेब्स बच्चे को आशीर्वाद दे रहे हैं। 

नमन शॉ ने पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम पोस्ट से अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तब से अभिनेता अपनी पत्नी के साथ लगातार तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 


कोलकाता से बिलॉन्ग करने वाले नमन शॉ ने एकता कपूर के कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें आखिरी बार खतरा खतरा खतरा में देखा गया था। इतना ही नहीं नमन शॉ और नेहा मिश्रा की मुलाकात भी टीवी शो के सेट पर ही हुई थी। कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। 

आपको बता दें, नमन शॉ को रजाई राजा, साथ निभाना साथिया, नागिन-2, कस्तूरी, कसम से, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, काव्यांजलि और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज के लिए जाना जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।