लाइव टीवी

नव्या और चक्रवर्तीन अशोक सम्राट फेम एक्ट्रेस सौम्या सेठ का खुलासा - प्रेग्नेंसी में आते थे खुदकुशी के ख्‍याल

Updated Apr 19, 2021 | 12:01 IST

टीवी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान रखने वाली सौम्या सेठ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने कुछ किस्से बयां किए हैं। प्रेग्नेंट होने के दौरान वह खुद की जान लेने की सोच रही थीं।

Loading ...
Somya seth
मुख्य बातें
  • नव्या और चक्रवर्तिन अशोक सम्राट जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं सौम्या सेठ।
  • सौम्या सेठ ने 2011 में नव्या नाम के टीवी शो से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
  • 2015 में सौम्या ने अरुण कुमार से शादी कर ली थी और 2017 में वह मां बन गई थीं।

अपने अतीत की बुरी यादों को भूलने के लिए या कोई बुरा किस्सा हमेशा के लिए बंद करने के लिए लोग खुद की जान लेना बेहतर समझते हैं। ऐसे कई उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिलते हैं जिनमें आम लोग के साथ अहम हस्तियां भी शामिल होती हैं। हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान सौम्या सेठ ने यह बताया था कि वह कैसे गर्भावस्था में होने के बावजूद भी अपनी जान लेना चाहती थीं। सौम्या टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 2011 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नव्या शो से किया था। अपने एक्टिंग के करियर में सौम्या सेठ कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। चक्रवर्तिन अशोक सम्राट जैसे बड़े टीवी शो में भी वह काम कर चुकी हैं।

सौम्या सेठ का पारिवारिक जीवन

टीवी इंडस्ट्री में काम करते-करते 2015 में उन्होंने अरुण कपूर से शादी कर लिया था। 2017 में वह मां बनने वाली थीं लेकिन उनका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं था। 2017 में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी वह कुछ दिनों से खाना नहीं खा रही हैं। इससे पहले भी अपने पोस्ट के जरिए ही वह अपने साथ घरेलू हिंसा होने की ओर इशारा कर रही थीं।

क्यों लेना चाहती थीं सौम्या अपनी जान

अपने इंटरव्यू के दौरान सौम्या ने बताया था कि 2017 में वह मां बनने वाली थीं और यूएस के वर्जीनिया में रहती थीं। इस दौरान वह अपनी जान लेने के लिए तरह-तरह के रास्ते ढूंढती थीं। उनके हालात तब ठीक होना शुरू हुए जब उनके माता-पिता उनके पास गए थे। वह उन दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि वह शीशे के सामने खड़ी हो जाती थीं और खुद को पहचान नहीं पाती थीं। वह बताती हैं कि वह बुरी तरह से टूट चुकी थीं। यह बात कबूलते हुए उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में होने के बावजूद भी उन्होंने कुछ दिन तक खाना बिल्कुल नहीं खाया था। कुछ दिन तक वह शीशे में खुद को देखने की हिम्मत तक नहीं करती थीं लेकिन जब उन्होंने ऐसा किया तब वह अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थीं।

कैसे उनके बेटे ऐदेन ने बचाई उनकी जान?

आज वह अपने साढे 3 साल के बेटे ऐदेन के साथ खुश हैं लेकिन अपने अतीत के पन्ने पलटते हुए उन्होंने बताया कि उनका बेटा उस समय पेट में था जो उनके लिए जीने का कारण बना। वह बताती हैं कि अगर वह मर जाती तो उनके बच्चे को यह पता नहीं चलता कि वह उससे कितना प्यार करती थीं। मेरे बच्चे को अपनी पूरी जिंदगी बिना मां के बितानी पड़ती। वह अपने बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा सकती थीं इसीलिए वह यह मानती हैं कि ऐदेन ने उनकी जान बचाई है।

कैसी है सौम्या सेठ की आज की जिंदगी?

2019 में अपने पति से तलाक लेने के बाद अब वह यूएस के वर्जीनिया में रहती हैं। उन्होंने बताया की उनके बच्चे की कस्टडी उनके और उनके पूर्व पति के पास है। उनके एक्स हसबैंड अपने बच्चे से मिलने के लिए हर हफ्ते आते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के साथ बहुत मस्ती करती हैं और खाने, खेलने, कूदने और घूमने में उनका दिन अपने बेटे के साथ बीतता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।